#यूटिलिटी

October 3, 2026

हिमाचल में करवट बदलेगा मौसम, ऊंची चोटियों पर होगी बर्फबारी, अलर्ट जारी

6 और 7 अक्टूबर को इन जिलों में यलो अलर्ट

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

शिमला। हिमाचल प्रदेश में करीब सवा तीन महीने बाद अब मानसून विदा होने की तैयारी में है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे में पूरे प्रदेश से मानसून की वापसी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, मानसून की विदाई के लिए फिलहाल मौसम की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

5 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम

मानसून की विदाई के बाद 5 अक्टूबर से प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से अगले चार दिनों तक हिमाचल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें : जब कौल सिंह का टूट गया था CM बनने का सपना... बयां किया था दर्द; बोले-जब जरूरत थी जनता ने हरा दिया

6 और 7 अक्टूबर को इन जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 6 और 7 अक्टूबर को ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, शिमला और सिरमौर में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ऊंची चोटियों पर हो सकती है बर्फबारी

बारिश के साथ प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी शुरू हो सकती है। किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा और कांगड़ा की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी होने का अनुमान है। वहीं, 8 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बढ़ सकती है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: लड़की के घर में घुस आता था युवक, कई बार की नीचता; अब जेल में कटेंगे 10 साल 

बारिश के बाद 2 से 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान

बारिश और बर्फबारी के बाद प्रदेश के तापमान में भी गिरावट आएगी। अगले दिनों में तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। हालांकि, अभी प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है।

6 अक्टूबर को 50 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

6 अक्टूबर को हिमाचल के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज होगी 'खटाखट' धनवर्षा, CM सुक्खू सीधे श्रमिक परिवारों के खाते में ट्रांसफर करेंगे राशि

आज और कल तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, 3 और 4 अक्टूबर को तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इस दौरान तापमान सामान्य के आसपास ही बना रहेगा। इसके बाद 6 से 8 अक्टूबर के बीच बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख