#यूटिलिटी

October 6, 2026

हिमाचल में अलगे 5 दिन जमकर होगी बारिश- कई जिलों में बर्फबारी का अलर्ट भी जारी, जानें

तीन जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

शेयर करें:

Himachal Pradesh Weather news

शिमला। मानसून की विदाई के बाद हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 6 से 10 अक्टूबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में अंधड़, गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

 

इस दौरान कुछ जगहों पर तूफानी हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। आने वाले दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना है। हालांकि सोमवार को प्रदेशभर में मौसम साफ रहा और कहीं भी बारिश या बर्फबारी नहीं हुई।

तीन जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

मंगलवार और बुधवार को कुल्लू, शिमला और लाहुल-स्पीति के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं चंबा, किन्नौर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर के दूरदराज इलाकों में भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। शिमला और इसके आसपास के क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कुछ जगहों पर विजिबिलिटी यानी देखने की क्षमता भी कम रह सकती है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : त्योहारी सीजन में पकवान फीके...राशन डिपुओं पर महंगी हुई चीनी, दाल-तेल भी गायब

शिमला और नाहन में पिछले साल के मुकाबले ज्यादा गर्मी

सोमवार 5 अक्टूबर को शिमला और नाहन में पिछले साल के मुकाबले तापमान ज्यादा रहा। शिमला का अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री बढ़कर 25.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- आज हिमाचल पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : 600 जवानों ने संभाला मोर्चा, अटल टनल से मनाली तक कड़ा सुरक्षा घेरा

पिछले साल अक्टूबर की शुरुआत में शिमला का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं नाहन में तापमान 0.8 डिग्री बढ़कर 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अक्टूबर 2025 में नाहन का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री दर्ज हुआ था।

ऊना रहा प्रदेश का सबसे गर्म शहर

सोमवार को ऊना प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा शिमला में 25.4 डिग्री और मनाली में 24.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, इस समय प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 से 11 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा चल रहा है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख