शिमला। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। शिमला में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर सिक्योरिटी के पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू होने जा रहे हैं। गौरतलब है कि इन पदों के लिए सिर्फ पुरुष आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक उम्मीदवारों के लिए योग्यता
- 10वीं या उससे अधिक (10वीं फेल भी पात्र)
- आयु वर्ग- 19 से 40 साल
- लंबाई- 168 सेंटीमीटर या अधिक
- वजन- 52 से 95 के मध्य
यह भी पढ़ें : हिमाचल: संजौली मस्जिद विवाद में वक्फ बोर्ड को बड़ा झटका, अब कोर्ट सुनाएगी अंतिम फैसला
वे इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों से संबंधित योग्यता रखता हो, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज व रिज्यूम लेकर
- 8 अक्टूबर 2025 को उप-रोजगार कार्यालय रामपुर
- 9 अक्टूबर 2025 को उप-रोजगार कार्यालय कुमारसैन
- 13 अक्टूबर को उप-रोजगार कार्यालय जुब्बल
- 15 अक्टूबर को उप-रोजगार कार्यालय चौपाल
- 16 अक्टूबर को उप-रोजगार कार्यालय ठियोग में सुबह 11 बजे पहुंचे।
यह भी पढ़ें : पति-भाई के साथ हिमाचल घूमने आई थी महिला, अब देह लेकर लौटेंगे मुंबई; टैंकर से टकराई थी बाइक
बिलासपुर की कंपनी करेगी भर्ती
बता दे कि ये भर्ती SIS इंडिया लिमिटिड वीपीओ झबोला तहसील झंडूत्ता जिला बिलासपुर के लिए हो रही है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला देवेंद्र कुमार ने इसकी जानकारी दी है।
रोजगार कार्यालय में पंजीकृर्ण अनिवार्य
अधिकारी ने बताया कि आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वे संबंधित साइट eemis.hp.nic.in पर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : कौन होगा हिमाचल कांग्रेस का नया हेड... आज हो जाएगा फैसला ! रजनी पाटिल ने दिल्ली बुलाए सीएम सुक्खू
अधिक जानकारी हेतु डायल करें ये नंबर
ज्यादा जानकारी के लिए रामपुर में 82194-15673, कुमारसैन में 88946-44535, जुब्बल में 94592-85953, चौपाल में 70186-24037 तथा ठियोग में 94597-97343 पर संपर्क कर सकते हैं।
