शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए है। सुक्खू सरकार ने प्राकृतिक रूप से उगाई गई फसलों के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। इसके अलावा भी कई बड़े निर्णय लिए गए हैं। कैबिनेट बैठक में प्राकृतिक विधि से तैयार मक्की का खरीद मूल्य 30 रुपए से बढ़ाकर 40 रुपए, गेहूं का मूल्य 40 से बढ़ाकर 60 रुपए और हल्दी का रेट 90 रुपए तय किया है। 

  • कैबिनेट बैठक में हमीरपुर मेडिकल कालेज में नेफ्रोलॉजीए न्यूरोलॉजी और गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभागों की स्थापना के साथ साथ उनके सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न श्रेणियों में 118 पदों के सृजन तथा उन्हें भरने को मंजूरी दी प्रदान की गई है।
  • प्रदेश के विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्रों के तहत विभिन्न तकनीकी रिक्तियों के 43 पदों को भरने का निर्णय लिया गया है।
  • कैबिनेट बैठक में कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के कोसरी स्थित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र को 10 बिस्तरों वाले आयुर्वेदिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने तथा आवश्यक पदों के सृजन एवं भरने को भी मंजूरी प्रदान की गई।
  • कैबिनेट बैठक में ऊना जिले के पंजावर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने को मंजूरी दी, जिसमें आवश्यक स्टाफ के पदों को सृजित कर उन्हें भरा जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल कैबिनेट: इन विभागों में होगी बंपर भर्ती, होम स्टे संचालकों को राहत

  • कैबिनेट बैठक में हमीरपुर जिले के सुजानपुर में जल शक्ति विभाग का नया मंडल खोलने का निर्णय लिया।
  • सुक्खू सरकार ने आज की कैबिनेट बैठक में होम स्टे संचालकों को भी बड़ी राहत प्रदान की है। कैबिनेट सब कमेटी की सिफारिश पर बनी होम स्टे पॉलिसी में कुछ शर्तों को
  • कैबिनेट बैठक में छूट देने का निर्णय लिया है। कैबिनेट ने हिमाचल में होम स्टे यूनिट को सिल्वरए गोल्ड और डायमंड कैटेगरी बनाई है।
  • कैबिनेट बैठक में नई बनी 14 नगर पंचायतों और हमीरपुर, ऊना और बद्दी की स्तरोन्नत नगर निगमों के विलय वाले क्षेत्रों के साथ साथ नादौन, बैजनाथ पपरोला की नगर परिषदों के तहत आते लोगों को पानी की दरों में राहत देने का निर्णय लिया है।
  • ज्वालामुखी, देहरा, पांवटा साहिब की नगर परिषदों और ज्वाली की नगर पंचायत में शामिल किए गए क्षेत्र भी शामिल हैं। इन क्षेत्रों में अगले तीन वर्षों तक ग्रामीण दरों पर पानी की दरें लागू रहेंगी।

यह भी पढ़ें : दृष्टिबाधित का दुर्गम क्षेत्र में किया ट्रांसफर, बोला हिमाचल हाईकोर्ट- दिव्यांगों के साथ यह नहीं कर सकते

  • कैबिनेट बैठक में प्रदेश भर में सात स्टेट ऑफ आर्ट (एसओए) आईटीआई को आईटीआई में और सात महिला आईटीआई को आईटीआई में विलय करने की मंजूरी दे दी। 
  • कैबिनेट बैठक में हिमाचल प्रदेश में घरेलू कामगार महिलाओं को 1500 रुपए की मासिक पेंशन देने का फैसला लिया।
  • घरेलू सहायिका के रूप में कम से कम 100 दिन पूरे करने वाली महिलाएं और उनकी 21 वर्ष या उससे अधिक आयु की बेटियां भी पेंशन की हकदार होंगी।
  • कैबिनेट बैठक में हिमाचल की जेलों में बंद कैदियों को कंडीशनल रिलीज करने की मंजूरी प्रदान की। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कैबिनेट: घरेलू कामगार महिलाओं को 1500 की पेंशन, अच्छे बर्ताव पर रिहा होंगे कैदी

  • चंबा जिले के पांगी उपमंडल में होम-स्टे के लिए पंजीकरण शुल्क मानक दर का 50 प्रतिशत तय करने का निर्णय लिया।
  • कैबिनेट ने हमीरपुर सुजानपुर में जल शक्ति विभाग का डिवीजन खोलने की मंजूरी प्रदान की। इसके लिए जरूरी पदों का भी सृजन किया गया।
  • चंबा जिले के पांगी ब्लॉक से जौ के लिए 60 रुपए प्रति किलोग्राम एमएसपी भी मंजूर किया गया।
  • कैबिनेट ने प्रदेशभर में 422 बस रूट को स्वीकृति प्रदान की। इन रूटों पर बेरोजगारों को प्राथमिकता के आधार पर बस रूट दिए जाएंगे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें