शिमला। WPL 2026 के लिए आयोजित मेगा ऑक्शन में हिमाचल प्रदेश की तीन महिला क्रिकेटर रेणुका ठाकुर, हरलीन देओल और तनुजा कंवर पर टीमों ने बोली लगाई। हालांकि तीनों खिलाड़ी फ्रेंचाइजियों में जगह बनाने में सफल रहीं, लेकिन उनकी कीमतों में पिछले सीजन की तुलना में गिरावट देखने को मिली है।
गुजरात जायंट्स ने 60 लाख में खरीदी रेणुका ठाकुर
भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर का नाम ऑक्शन के पहले स्लॉट में आया। उनका बेस प्राइस 40 लाख था। UP वॉरियर्स ने 45 लाख तक बोली बढ़ाई, लेकिन गुजरात जायंट्स ने इसे 60 लाख तक ले जाकर रेणुका को अपनी टीम में शामिल कर लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : गुप्त सूचना पर पुलिस ने घर में दी दबिश- हत्थे चढ़ा सप्लायर, चिट्टा व कैश बरामद
घटी रेणुका की कीमत
पिछले सीजन में रेणुका की बोली 1.50 करोड़ रुपये तक पहुंची थी। इस बार उनका दाम 60 लाख पर थम गया। क्रिकेट विशेषज्ञों के अनुसार, फिटनेस और पिछले सीजन में सीमित प्रदर्शन की वजह से टीमें बोली लगाते समय सतर्क रहीं।
हरलीन देओल 50 लाख में UP वॉरियर्स के साथ जुड़ीं
दूसरे स्लॉट में हरलीन देओल की बोली लगी। चंडीगढ़ की रहने वाली लेकिन हिमाचल से घरेलू क्रिकेट खेलने वाली हरलीन का बेस प्राइस भी 40 लाख था। UP वॉरियर्स ने बिना ज्यादा मुकाबले के 50 लाख रुपये में उन्हें अपने स्क्वॉड में शामिल कर लिया।
यह भी पढ़ें : IGMC में फर्जी नर्स : कई मरीजों के लिए ब्लड सैंपल, पोल खुली तो मचा बवाल
विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रह चुकी हरलीन लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रही थीं और माना जा रहा था कि उन्हें पिछले सीजन के करीब कीमत मिल सकती है। हालांकि इस बार टीमें उन्हें लेकर संयमित नजर आईं।
तनुजा कंवर फिर गुजरात जायंट्स में
शिमला की स्पिन ऑलराउंडर तनुजा कंवर को गुजरात जायंट्स ने 45 लाख में खरीदा। पिछली बार तनुजा की बोली 50 लाख तक गई थी। इस बार उन्हें रिलीज करने के बाद फ्रेंचाइजी ने दोबारा उन पर भरोसा जताया है। तनुजा पिछले सीजन में गुजरात की गेंदबाजी इकाई का अहम हिस्सा थीं। महिला एशिया कप में इंटरनेशनल डेब्यू के बाद उनसे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : चिंतपूर्णी माता ने संवारे बिगड़े काम, श्रद्धालु ने मंदिर में चढ़ाया सवा किलो चांदी का छत्र
इस बार क्यों घटी तीनों खिलाड़ियों की कीमत?
रेणुका ठाकुर का दाम पिछले साल से काफी गिरा है। हरलीन देओल और तनुजा कंवर की बोली भी अपेक्षाकृत कम रही।
क्रिकेट जानकार इसके तीन कारण बता रहे हैं
- चोट और फिटनेस मुद्दों के चलते रेणुका मैदान पर सीमित दिखाई दीं।
- पिछले सीजन में तीनों खिलाड़ियों का औसत प्रदर्शन अपेक्षा से कम रहा।
- इस बार टीमों का प्राथमिक फोकस विदेशी खिलाड़ियों और युवा अनकैप्ड प्लेयर्स पर रहा।
- फिर भी, तीनों खिलाड़ियों के लिए WPL 2026 में अपनी कीमत साबित करने का मौका होगा।
