राजनीति

#उपलब्धि

December 21, 2025

हिमाचल की उड़नपरी सीमा ने 25KM दौड़ में बनाया नेशनल रिकॉर्ड- गोल्ड के साथ जीता 4 लाख कैश

कोलकाता में हुई विश्व स्तरीय एथलैटिक्स प्रतियोगिता

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Chamba News

चम्बा। कहते हैं कि,  जब हौसले पंख बन जाएं और मेहनत राह, तो पहाड़ों से भी उड़ान इतिहास रच देती है… ऐसा ही कुछ कर दिखाया है उड़नपरी के नाम से जानी जाने वाली हिमाचल प्रदेश की बेटी सीमा ने। चम्बा जिले से ताल्लुक रखने वाली सीमा ने एक बार फिर दुनिया को दिखा दिया कि सीमित संसाधन कभी सपनों की सीमा नहीं बन सकते।

कोलकाता में हुई विश्व स्तरीय एथलैटिक्स प्रतियोगिता

जानकारी के अनुसार, कोलकाता में टाटा स्टील द्वारा आयोजित विश्व स्तरीय एथलैटिक्स प्रतियोगिता में चम्बा की बेटी सीमा ने 25,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया में जिले का नाम रोशन किया है। यह जीत सिर्फ एक पदक नहीं, बल्कि संघर्ष, समर्पण और संकल्प की कहानी है।

यह भी पढ़ें : 'जी-राम-जी’ बिल पर सांसद अनुराग बोले- रोजगार बढ़ने से कांग्रेस को दिक्कत, फैला रहे अफवाहें

सीमा ने इस कठिन दौड़ को मात्र 1 घंटा 26 मिनट 4 सेकेंड में पूरा कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए उन्हें 3 लाख रुपये की नकद राशि और रिकॉर्ड बनाने पर 1 लाख रुपये का अतिरिक्त बोनस दिया गया। यानी कुल 4 लाख रुपये का इनाम सीमा को मिला।

पुराने दिन याद कर छलके आंसू

अपनी इस उपलब्धि का श्रेय सीमा ने अपने परिवार और कोच को दिया। उन्होंने रिकॉर्ड टाइम हासिल करने में मदद करने वाले ऑफिशियल पेसर अनीष चंदेल का विशेष रूप से आभार जताया। बिलासपुर के अनीष चंदेल ने न सिर्फ उन्हें सही गति बनाए रखने में सहयोग किया, बल्कि पूरे दौड़ के दौरान मार्गदर्शन और मानसिक मजबूती भी प्रदान की।

यह भी पढ़ें : जयराम ठाकुर का तंज- तीन साल कर्ज के सहारे चली सत्ता, सुक्खू सरकार के सभी दावे फेल

सीमा का सफर आसान नहीं रहा। वर्ष 2017 में जब उन्हें एशियन यूथ चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिला, तब आर्थिक तंगी सबसे बड़ी बाधा थी। उस समय सीमा की मां ने अपनी एफडी तुड़वाकर उन्हें बैंकॉक भेजा। वहां सीमा ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीतकर परिवार के त्याग को गौरव में बदल दिया।

“उड़नपरी” से “गोल्डन गर्ल” बनी

अब “उड़नपरी” और “गोल्डन गर्ल” के नाम से विख्यात सीमा का यह प्रदर्शन भारतीय खेल जगत के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है। उनकी यह जीत न केवल एशियाई खेलों में भारत की साख को मजबूत करती है, बल्कि नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा भी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख