#खेल

April 6, 2026

हिमाचल की बेटी सुषमा वर्मा ने रचा इतिहास, फाइनल मैच में 237 रन बनाकर बनाया नया कीर्तिमान

प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजी सुषमा वर्मा, हिमाचल का नाम कर रही रोशन

शेयर करें:

Sushama verma

शिमला। हिमाचल प्रदेश की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपने हुनर का लोहा मनवा रही हैं और खेल जगत भी इससे अछूता नहीं है। लगातार अपने दमदार प्रदर्शन से देश-दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हिमाचल की एक और बेटी ने क्रिकेट के मैदान में ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।

237 रन की खेली पारी

पूर्व भारतीय विकेटकीपर और हिमाचल की स्टार महिला क्रिकेटर सुषमा वर्मा ने सीनियर महिला इंटर जोनल मल्टी-डे ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में इतिहास रच दिया। नॉर्थ जोन की ओर से खेलते हुए उन्होंने वेस्ट जोन के खिलाफ शानदार 237 रनों की मैराथन पारी खेली। यह पारी न सिर्फ मैच का रुख बदलने वाली साबित हुई, बल्कि टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी महिला खिलाड़ी द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी बन गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की इस यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की करतूत... छात्रा को भेजे गंदे मैसेज, जमकर हुआ बवाल

सुषमा की पारी की बदौलत टीम ने हासिल की जीत

सुषमा की इस पारी में धैर्य, तकनीक और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन देखने को मिला। उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में टीम को संभाला और अंत तक डटे रहकर बड़ा स्कोर खड़ा किया। उनकी इस ऐतिहासिक पारी की बदौलत नॉर्थ जोन की टीम ने मुकाबले में मजबूत पकड़ बनाई और यादगार जीत हासिल की।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायत चुनाव: सबसे बड़े जिला का रोस्टर जारी, 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा

मैदान पर उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सुषमा वर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ से नवाजा गया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल हिमाचल बल्कि पूरे देश के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। शिमला जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने भी सुषमा की इस उपलब्धि पर गर्व जताया है और कहा है कि वह प्रदेश की युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

दरअसल, हिमाचल की बेटियां आज हर मंच पर अपनी काबिलियत साबित कर रही हैं और सुषमा वर्मा की यह पारी उसी कड़ी का एक चमकदार उदाहरण है, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रतिभा को किसी सीमा में नहीं बांधा जा सकता।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख