राजनीति

#खेल

April 12, 2026

हिमाचल: फौजी की बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता मेडल, अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

हिमाचल के जनजातीय जिला की बेटी का कमाल, मुक्केबाजी में किया शानदार प्रदर्शन

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

dikshita kinnaur

किन्नौर। हिमाचल प्रदेश की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम इस कदर लहरा रही हैं कि देश ही नहीं, विदेशों में भी प्रदेश का नाम गर्व से लिया जा रहा है। खेल जगत में भी पहाड़ की बेटियां लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। ऐसी ही एक होनहार बेटी ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल प्रदेश का नाम रोशन किया, बल्कि सीधे अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर भी तय कर लिया।

राष्ट्रीय स्तर पर जीता मेडल

जनजातीय जिला किन्नौर के सांगला क्षेत्र के कामरू गांव की मुक्केबाज दीक्षिता भट्ट ने महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित अंडर-17 जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में बेहतरीन खेल दिखाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना ली है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश बनी काल- खड्ड में समाई बोलेरो, एक ही गांव के दो युवकों की मौ*त

अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के चयन पर मिला है। दीक्षिता भट्ट का चयन अब अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए हो गया है, जहां वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके इस चयन से पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है और उनसे बड़ी उम्मीदें जताई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का गजब व्यवस्था परिवर्तन, बिना डॉक्टर के एक विस की सभी 19 डिस्पेंसरी

किसे दिया सफलता का श्रेय

दीक्षिता की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और सांगला स्थित लायंस बॉक्सिंग क्लब में मिली बेहतरीन ट्रेनिंग का अहम योगदान रहा है। कोच सुमन सौरभ नेगी के मार्गदर्शन में उन्होंने मुक्केबाजी की बारीकियों को सीखा और खुद को राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी साबित किया।

सैन्य परिवार से जुड़ी

दीक्षिता एक अनुशासित सैन्य पृष्ठभूमि वाले परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में शिमला के कोटखाई में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। परिवार का सहयोग और प्रोत्साहन ही उनकी सफलता की मजबूत नींव बना।

यह भी पढ़ें : सलमान करता था हिमाचल में चिट्टा सप्लाई : मैकेनिक का काम कर बनाया था नेटवर्क- पकड़ा गया

प्रदेश में खुशी की लहर

दीक्षिता की इस उपलब्धि पर किन्नौर सहित पूरे हिमाचल में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। अब सबकी निगाहें अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप पर टिकी हैं, जहां उनसे स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने की उम्मीद की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख