#खेल

May 6, 2026

IPL 2026 : धर्मशाला स्टेडियम को मिली बड़ी सौगात, पहली बार होगा प्लेऑफ का महामुकाबला

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहेगा धर्मशाला

शेयर करें:

IPL 2026 Dharamshala stadium

कांगड़ा। धर्मशाला का HPCA क्रिकेट स्टेडियम एक बार फिर सुर्खियों में है और इस बार वजह भी खास है। IPL इंडियन प्रीमियर लीग के तहत इस मैदान को सिर्फ लीग मैच ही नहीं, बल्कि प्लेऑफ का बड़ा मुकाबला भी मिला है। ऐसे बड़े मैच आमतौर पर उन्हीं मैदानों को मिलते हैं जिन पर BCCI को पूरा भरोसा होता है, इसलिए इसे हिमाचल के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।  

 IPL का शेड्यूल भी हो गया है तय 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 मई को धर्मशाला में पहला एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा, जो कि टूर्नामेंट का बेहद महत्वपूर्ण चरण होता है। इससे पहले यहां तीन लीग मैच भी खेले जाएंगे, जिनका शेड्यूल भी तय कर दिया गया है। 11 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा, 14 मई को पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा, जबकि 17 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला जाएगा। 

यह भी पढ़ें-हिमाचल काम करने आया था 18 वर्षीय युवक : खाया जह*र, परिजनों को फोन पर मिली खबर

BCCI का एक HPCA पर भरोसा 

इन सभी मुकाबलों को लेकर फैंस में अभी से खासा उत्साह है। धर्मशाला को प्लेऑफ जैसा बड़ा मुकाबला मिलना इस बात का संकेत है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक बार फिर इस स्टेडियम पर अपना भरोसा जता रहा है। पहाड़ों की वादियों के बीच स्थित यह मैदान अपनी खूबसूरती और बेहतरीन पिच के लिए जाना जाता है, और यहां खेले जाने वाले मैच हमेशा खास आकर्षण का केंद्र रहते हैं।

होटल कारोबारियों को हो सकता है बड़ा फायदा 

इन मैचों के आयोजन से न केवल स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों को बड़े मुकाबले देखने का मौका मिलेगा, बल्कि पर्यटन और स्थानीय कारोबार को भी बड़ा फायदा होने की उम्मीद है। होटल, रेस्टोरेंट और ट्रांसपोर्ट से जुड़े कारोबारियों के लिए यह समय काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें-क्रिकेट के रंग में रंगेगा धर्मशाला- IPL का रोमांच शुरू, शेड्यूल भी जारी- कल पहुंचेगी टीमें

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहेगा धर्मशाला

अब फैंस को इन मैचों का बेसब्री से इंतजार है। खास तौर पर प्लेऑफ मुकाबले के कारण धर्मशाला एक बार फिर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहेगा और क्रिकेट के बड़े मंच पर अपनी मजबूत पहचान कायम करेगा।

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख