#खेल

June 9, 2026

धौलाधार में भारत-अफगानिस्तान का महामुकाबला: शुरू हुई टिकट बिक्री; 2000 वाली सीट के लिए मारामारी

इस बार नहीं लगेगा ऑफलाइन काउंटर, 5 तरह के मिलेंगे टिकट

शेयर करें:

HPCA cricket match

धर्मशाला। धौलाधार की बर्फीली पहाड़ियों की गोद में बसे दुनिया के सबसे खूबसूरत मैदानों में शुमार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। हाल ही में आईपीएल के चार मुकाबलों के सफल आयोजन के बाद, इस सुरम्य स्टेडियम को अब सीधे इंटरनेशनल वनडे मैच की मेजबानी मिल गई है।

 

आगामी 13 जून को होने वाले भारत बनाम अफगानिस्तान (India vs Afghanistan ODI) मुकाबले को लेकर पूरे हिमाचल सहित देशभर के क्रिकेट प्रेमियों का रोमांच सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। आईपीएल के फटाफट क्रिकेट के बाद अब 50-50 ओवरों के इस महामुकाबले को लेकर फैंस में गजब का उत्साह देखा जा रहा है।

टिकटों की बिक्री हुई शुरू ₹2000 वाले पास के लिए मची होड़

मैच के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री जैसे ही आधिकारिक 'डिस्ट्रिक्ट ऐप' पर शुरू हुई, क्रिकेट प्रेमियों में टिकट हथियाने की होड़ मच गई। इस बार सबसे कम कीमत का टिकट ₹2000 तय किया गया है, और इसी टिकट को बुक करने के लिए फैंस के बीच असली मारामारी चल रही है। हर कोई धौलाधार की वादियों के बीच विराट-रोहित और अफगानी स्पिनर्स की जंग को बेहद करीब से देखना चाहता है। इसके अलावा स्टेडियम में ₹4500, ₹6500, ₹10,000 और क्लब लॉज पवेलियन के लिए ₹12,500 मूल्य के टिकट भी उपलब्ध हैं, जिनकी बिक्री भी तेजी से हो रही है।

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू का बड़ा बयान : बोले- नशे की चपेट में आए युवा अपराधी नहीं, उन्हें उपचार की जरूरत

इस बार नहीं खुलेंगे ऑफलाइन काउंटर

अगर आप इस उम्मीद में धर्मशाला जाने की सोच रहे हैं कि स्टेडियम के बाहर लाइन में लगकर टिकट खरीद लेंगे, तो आपको झटका लग सकता है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) ने साफ कर दिया है कि इस बार स्टेडियम के बाहर कोई भी ऑफलाइन टिकट काउंटर नहीं लगाया जाएगा। सभी टिकट केवल ऑनलाइन माध्यम से ही बेचे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : मासूम को लेकर पेड़ पर चढ़ा बंदर, सीने से लगाकर रखा- लोगों की अटकी सांसें

दोपहर 1रू30 बजे शुरू होगा मैच

फैंस की भारी भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एचपीसीए और जिला प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। 13 जून को दोपहर 1:30 बजे मैच की पहली गेंद फेंकी जाएगी, लेकिन दर्शकों की सहूलियत के लिए स्टेडियम के एंट्री गेट सुबह 10:30 बजे ही खोल दिए जाएंगे ताकि लोग बिना किसी हड़बड़ी के अपनी सीटों पर पहुंच सकें।

यह भी पढ़ें : सड़क से मलबा हटा रहा था JCB ऑपरेटर, मशीन समेत खाई में गिरा- मौके पर तोड़ा दम

आईपीएल के बाद अब इंटरनेशनल रोमांच

मई के महीने में आईपीएल के चार हाई-वोल्टेज मैचों की मेजबानी के बाद जिला प्रशासन, पुलिस और एचपीसीए के हौसले बुलंद हैं। इस इंटरनेशनल वनडे मैच को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए तमाम आला अधिकारियों ने बैठक कर सुरक्षा, ट्रैफिक और पार्किंग प्लान को अंतिम रूप दे दिया है।

क्या कहते हैं एचपीसीए के पदाधिकारी?

एचपीसीए सचिव मनुज शर्मा ने कहा कि  भारत-अफगानिस्तान वनडे इंटरनेशनल मैच को लेकर सभी तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। इस बार सुरक्षा और पारदर्शिता को देखते हुए ऑफलाइन टिकट काउंटर नहीं लगाने का फैसला किया गया है। क्रिकेट प्रेमी ऑनलाइन ऐप के जरिए अपने टिकट सुरक्षित कर सकते हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख