पटना। बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा दिन दर्ज हो गया। पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह के दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की नई सरकार ने शपथ ली। चुनाव में 202 सीटें हासिल करने वाले गठबंधन की ओर से नीतीश कुमार ने लगातार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर इतिहास रच दिया।

नीतीश की शपथ के बाद मंत्रिपरिषद का गठन

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्रियों, एनडीए के सहयोगी दलों के शीर्ष नेताओं और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी ने समारोह को और भी महत्वपूर्ण बना दिया। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने से हुई।

यह भी पढ़ें: नहीं कम हो रही सुक्खू सरकार की मुश्किलें, हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना- जानें क्या है पूरा मामला

इसके तुरंत बाद सम्राट चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। वे दोबारा डिप्टी सीएम के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उनके साथ विजय कुमार सिन्हा को भी फिर से उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया।

कुल 26 मंत्रियों को मिली जगह

गांधी मैदान में मौजूद लोगों का अभिवादन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गमछा लहराकर समर्थकों का उत्साह बढ़ाया। शपथ ग्रहण प्रक्रिया को दौरों में पूरा किया गया, पहले पांच-पांच नेताओं के समूह को शपथ दिलाई गई और अंत में श्रेयसी सिंह समेत छह नए चेहरों ने मंत्री पद की शपथ ली। एनडीए सरकार की नई टीम में इस बार कुल 26 नेताओं को मंत्री बनाया गया है। इसमें अनुभवी चेहरों के साथ-साथ युवा नेताओं की भी शामिलगी रही।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : टिप्पर के साथ हुई जोरदार टक्कर, दो हिस्सों में बंटी कार- युवती समेत 3 ने तोड़ा दम

शपथ लेने वालों में शामिल हैं- सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, राम कृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार, जमां खान, संजय सिंह ‘टाइगर’, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, सुमित निषाद, लखेंद्र कुमार रोशन, शैलेश कुमार सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश और श्रेयसी सिंह इन सभी नेताओं को बिहार सरकार की नई कैबिनेट में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने की उम्मीद है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें