शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को दिए गए छह माह के सेवा विस्तार पर सियासत गरमाने लगी है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को सेवा विस्तार दिए जाने पर नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तंज कसा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस उनकी सरकार के समय जिन चीजों का विरोध करती थी, आज खुद सत्ता में आने पर उन्हीं कामों को कर रही है।

कांग्रेस रिटायर्ड और टायर्ड अधिकारियों की करती थी बात

जयराम ठाकुर ने कहा कि जब प्रदेश में हमारी सरकार थी, तब विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस अकसर रिटायर्ड और टायर्ड अधिकारियों से काम करवाने के आरोप लगाती थी। लेकिन वह जब खुद सत्ता संभाल रहे हैं तो वही काम कर रहे हैं, जिनका विपक्ष में रहते विरोध करते थे। जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम सुक्खू को अपने इस फैसले पर अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान की कांग्रेस सरकार अपने वादों के विपरित काम कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: अब नए नियमों के तहत होगी BRCC भर्ती परीक्षा, देखें पूरा शेड्यूल

अन्य अधिकारियों का गिरेगा मनोबल

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रबोध सक्सेना को छह माह का सेवा विस्तार देने से अन्य अधिकारियों के मनोबल पर इसका असर पड़ेगा। सुक्खू सरकार को इस बात का ध्यान रखना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार अलग तरह के फैसले ले रही है। सरकार के फैसलों पर टिप्पणी करना उचित नहीं है, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि सरकार को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि इससे अन्य अधिकारियों किसी तरह का कोई प्रभाव ना पड़े।

यह भी पढ़ें : घर से दिन दिहाड़े लूट ले गया था 6.50 के गहने, आरोपी को हरियाणा से पकड़ लाई पुलिस

दवाईयों के सैंपल फेल होने पर जताई चिंता

इस दौरान जयराम ठाकुर ने हिमाचल में बनी 36 दवाईयों के सैंपल फेल होने पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बार बार दवाईयों के सैंपल फेल होना चिंता का विषय है और यह लोगों की सेहत से भी खिलबाड़ है। सरकार को इस मुद्दे पर गंभीरता से सोचना चाहिए। कहीं ऐसा ना हो कि जान बचाने वाली दवाई, लोगों की जान ना ले ले। सरकार को इस विषय पर गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें