#राजनीति

March 16, 2026

हिमाचल में सत्ता सुख भोग रही कांग्रेस, CM सुक्खू के मंत्री का सामने आया बड़ा बयान

डिप्टी सीएम की तारीफ में पढ़े कसीदे

शेयर करें:

Himachal Congress

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में बीते तीन सालों से विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आपने अकसर यह कहते हुए सुना होगा कि, सुक्खू सरकार सिर्फ सुख भोगने के लिए ही सत्ता में आई है। हालांकि नेता प्रतिपक्ष इसे हमेशा सरकार पर तंज कसते हुए कहते हैं, लेकिन अब इस बात पर सुक्खू सरकार के ही मंत्री ने अप्रत्याशित रूप से पक्की मोहर लगा दी है कि, हिमाचल में कांग्रेस सत्ता सुख भोग रही है।

डिप्टी सीएम की तारीफ में पढ़े कसीदे

दरअसल, सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र के दौरे के दौरान एक कार्यक्रम में सुक्खू सरकार के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने डिप्टी सीएम की जमकर सराहना करते हुए कहा कि, आज डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की वजह से हिमाचल में कांग्रेस और कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता सत्ता सुख भोग रहे हैं। साथ ही

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने चुनाव से पहले बना दी 200 नई पंचायतें, अब भावी उम्मीदवारों ने कसी कमर

 

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के नेता सत्ता में हैं और मंत्री पद पर कार्य कर रहे हैं, इसमें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से 2022 तक विपक्ष में रहते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने विधानसभा के अंदर और बाहर भाजपा सरकार को लगातार घेरा और उस समय की सरकार की नीतियों व कमियों को जनता के सामने प्रभावी तरीके से रखा।

अग्निहोत्री के तमाम राजनीतिक सफर का किया जिक्र

अपने संबोधन में हर्षवर्धन चौहान ने मुकेश अग्निहोत्री के राजनीतिक सफर का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि राजनीति में आने से पहले मुकेश अग्निहोत्री पत्रकारिता से जुड़े रहे। वर्ष 2003 में उन्होंने हरोली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद वे लगातार पांच बार इसी क्षेत्र से विधायक चुने गए।

 

यह भी पढ़ें : स्मार्ट मीटर के बाद अब सुक्खू सरकार बढ़ाएगी बिजली बिल! महंगी दरों का नया प्रारूप तैयार

 

उन्होंने कहा कि पहली बार विधायक बनने के बाद उन्हें मुख्य संसदीय सचिव की जिम्मेदारी मिली। बाद में प्रदेश सरकार में उद्योग और संसदीय कार्य मंत्री के रूप में भी उन्होंने काम किया। वर्ष 2017 में वे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बने और उस दौरान उन्होंने कांग्रेस को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री अनुभवी और समझदार नेता हैं और उनका राजनीतिक भविष्य भी काफी लंबा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख