#राजनीति

March 9, 2026

मंत्री विक्रमादित्य पर फिर मेहरबान हुई केंद्र सरकार, इस मांग को मंत्रालय की मिली मंजूरी; जानें

विक्रमादित्य ने इस सड़क निर्माण के लिए मांगी थी अतिरिक्त समय सीमा

शेयर करें:

vikramaditya-singh

शिमला। हिमाचल प्रदेश की दुर्गम डोडरा-क्वार घाटी को सड़क संपर्क से मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक और अहम फैसला लिया है। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की मांग पर केंद्र की मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) चरण-1 के तहत अधूरे पड़े सड़क कार्यों को पूरा करने के लिए समय सीमा बढ़ाकर 31 मार्च 2027 तक कर दी है। इस फैसले को प्रदेश सरकार और विशेष रूप से डोडरा-क्वार क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

विक्रमादित्य की मांग पर केंद्र की सहमति

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की ओर से उठाए गए मुद्दों को केंद्र सरकार लगातार गंभीरता से ले रही है। बताया जा रहा है कि विक्रमादित्य सिंह ने हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर डोडरा-क्वार क्षेत्र में अधूरे पड़े सड़क कार्यों का मुद्दा उठाया था। इसके बाद केंद्र ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए परियोजना की समय सीमा बढ़ाने को मंजूरी दे दी। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पेज पर भी शेयर की है। 

 

 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सरकारी नौकरी: 600 पदों पर शुरू हुई भर्ती, यह है आवेदन की अंतिम तिथि

डोडरा-क्वार सड़क निर्माण को मांगा था समय

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि शिमला जिले के अत्यंत दुर्गम और उच्च हिमालयी क्षेत्र डोडरा-क्वार में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत कई सड़क कार्य कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, खराब मौसम और सीमित कार्य अवधि के कारण समय पर पूरे नहीं हो पाए थे। अब परियोजना की समय सीमा बढ़ने से इन लंबित कार्यों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने का रास्ता साफ हो गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल को चला रही CM की 'मित्र मंडली', जयराम ठाकुर ने खोला सुक्खू सरकार का कच्चा चिट्ठा!

पीएमजीएसवाई चरण-4 के तहत भी बड़ी सौगात

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चरण-4 के तहत भी बड़ी सौगात मिली है। इसके अंतर्गत प्रदेश में करीब 1,500 किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़कों के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। इन परियोजनाओं पर लगभग 2,300 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे दूरदराज के गांवों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें : संजौली मस्जिद विवाद: 3 मंजिलें गिराई, अब 2 मंजिलों की बारी! हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी नजरें

जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील

लोक निर्माण मंत्री ने जनप्रतिनिधियों, पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय भू-स्वामियों से अपील की है कि वे भूमि उपलब्ध कराने और अन्य औपचारिकताओं को समय पर पूरा कराने में सहयोग करें, ताकि पीएमजीएसवाई-1 और पीएमजीएसवाई-4 के तहत स्वीकृत सभी परियोजनाएं तय समय में पूरी हो सकें। उन्होंने डोडरा-क्वार सड़क परियोजना की समय सीमा बढ़ाने के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार भी जताया।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख