#राजनीति

March 16, 2026

2027 में कांग्रेस नेताओं को जूतों की माला पहनाएगी जनता, मेरी बात पत्थर की लकीर- भाजपा MLA...

प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में काफी अंतर

शेयर करें:

Himachal Congress Government

मंडी। राजनीति में अकसर पक्ष-विपक्ष में नोकझोंक, जुबानी हमले आम सी बात है। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप नेताओं का रोज का काम होता है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से एक भाजपा विधायक का प्रदेश सरकार पर तीखे हमले का बड़ा बयान सामने आया है। जहां उन्होंने कहा कि, प्रदेश में सरकार की नीतियों से जनता नाराज है और 2027 के विधानसभा चुनाव में लोग कांग्रेस नेताओं को जूतों की माला पहनाकर जवाब देंगे।

प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में काफी अंतर

दरअसल, मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक इन्द्र सिंह गांधी ने दावा किया कि उनकी बात “पत्थर की लकीर” साबित होगी। विधायक निधि की राशि जारी न होने को लेकर उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कहा कि इससे जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच जवाब देना मुश्किल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सत्ता सुख भोग रही कांग्रेस, CM सुक्खू के मंत्री का सामने आया बड़ा बयान

 

डीसी मंडी से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में काफी अंतर दिखाई दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता जनता के बीच जाकर मीठी बातें कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में जनता इसका जवाब जरूर देगी।

जवाब देना हो जाता है मुश्किल

उन्होंने कहा कि सरकार ने विधायक निधि पर रोक लगा दी है और पहले स्वीकृत राशि भी जारी नहीं की जा रही है। उनके अनुसार पिछले वर्षों में कई लोगों के नुकसान की भरपाई के लिए विधायक निधि से आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई थी, लेकिन अब तक वह राशि प्रभावितों तक नहीं पहुंच पाई है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने चुनाव से पहले बना दी 200 नई पंचायतें, अब भावी उम्मीदवारों ने कसी कमर

 

इससे लोगों में निराशा का माहौल बन रहा है। इंद्र सिंह गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि आपदा प्रभावितों को दी जाने वाली राहत राशि की किस्तें भी समय पर जारी नहीं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जब जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में जाते हैं तो लोगों को संतोषजनक जवाब देना मुश्किल हो जाता है।

सरकार की कार्यशैली से जनता निराश

इस दौरान उन्होंने नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में दौरे के दौरान जल्द डॉक्टर तैनात करने की बात कही थी, लेकिन दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। विधायक ने दावा किया कि प्रदेश में सरकार की कार्यशैली से जनता निराश है और आने वाले समय में इसका राजनीतिक असर भी देखने को मिलेगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख