हमीपुर। हिमाचल प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार आउटसोर्स कर्मियों के हितों की सुरक्षा के लिए ठोस नीति बनाने की दिशा में काम कर रही है। शनिवार को नादौन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान CM ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आउटसोर्स कर्मचारियों का किसी भी स्तर पर शोषण न हो।
आउटसोर्स कर्मियों के हित सुरक्षित करने पर जोर
CM सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार आउटसोर्स कर्मियों के हितों को लेकर गंभीर है। उनके अधिकारों की रक्षा और शोषण रोकने के लिए सरकार ठोस नीति तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। बता दें कि इससे पहले विधानसभा में भी इस विषय पर सीएम सुक्खू ने अपनी बात रखी है। जिसके बाद प्रदेश भर के आउटसोर्स कर्मियों को राहत की आस है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में 231 करोड़ का फ्रॉड- मृत व्यक्ति के नाम पर लिया GST नंबर, बनाए फर्जी बिल
BJP कई गुटों में बंटी: CM
BJP पर निशाना साधते हुए CM सुक्खू ने कहा कि प्रदेश भाजपा को उनकी हर बात बुरी लगती है। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान में भाजपा कई गुटों में बंट चुकी है। बता दें कि विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र में बीजेपी कांग्रेस आमने- सामने है। आए दिन हो रही तकरार के बाद सीएम सुक्खू का ये बयान सामने आया है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार फिर लेने जा रही 700 करोड़ का लोन, 1.10 लाख करोड़ के पास पहुंचा कर्ज का पहाड़
लॉटरी पर बोले- यह भाग्य का खेल
लॉटरी को लेकर पूछे गए सवाल पर CM ने कहा कि देश के कई राज्यों में लॉटरी की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि कई भाजपा शासित राज्यों में भी लॉटरी चल रही है। CM ने कहा कि लॉटरी भाग्य का खेल है और इसे किसी अन्य नजरिये से देखना उचित नहीं है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में आधी रात को दरकी पहाड़ी- जोरदार धमाके से सहमे ग्रामीण, घर छोड़ भागे
नेपाल आपदा पर केंद्र के संपर्क में सरकार
नेपाल में आई आपदा को लेकर CM ने कहा कि हिमाचल सरकार केंद्र सरकार के लगातार संपर्क में है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार यह जानकारी जुटा रही है कि इस समय हिमाचल प्रदेश के कितने लोग नेपाल में मौजूद हैं।
