#अपराध

August 30, 2026

हिमाचल में 231 करोड़ का फ्रॉड- मृत व्यक्ति के नाम पर लिया GST नंबर, बनाए फर्जी बिल

बैंक अकाउंट फ्रीज करने के आदेश

शेयर करें:

Himachal GST Fraud

सोलन। हिमाचल प्रदेश में GST फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स एनफोर्समेंट विंग साउथ जोन परवाणू की टीम ने 231 करोड़ रुपये के फर्जी गुड्स एंड सर्विसेज इनवॉइस का फ्रॉड पकड़ा है। जांच में सामने आया कि किन्नौर के निचार निवासी अबिनाश कुमार ने मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर GST नंबर हासिल किया और इसके बाद करोड़ों रुपये के फर्जी बिल जारी किए।

मृत व्यक्ति के नाम पर हासिल किया GST नंबर

जांच के मुताबिक, अबिनाश कुमार ने मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी रेंट डीड और बिजली बिल को पते के प्रमाण के तौर पर इस्तेमाल किया। इन दस्तावेजों के आधार पर GST नंबर हासिल करने के बाद उसने जनवरी से जून 2026 के बीच करीब 231 करोड़ रुपये के फर्जी गुड्स एंड सर्विसेज इनवॉइस जारी किए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी- इन जिलों में बढ़ सकता है खतरा, जानें

41.61 करोड़ के IGST फ्रॉड का भी खुलासा

जांच में 41.61 करोड़ रुपये के IGST फ्रॉड का भी पता चला है। रिकॉर्ड में दिल्ली, हरियाणा और अन्य राज्यों में करीब 32 करोड़ रुपये की खरीदारी दिखाई गई, जबकि कैश में चुकाया गया टैक्स महज 247 रुपये दर्शाया गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आधी रात को दरकी पहाड़ी- जोरदार धमाके से सहमे ग्रामीण, घर छोड़ भागे

GST नंबर सस्पेंड, 10.60 लाख का ITC ब्लॉक

इंफोर्समेंट विंग द्वारा फर्जीवाड़ा पकड़े जाने के बाद आरोपी का GST नंबर तुरंत सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही कैश लेजर में मौजूद 10 लाख 60 हजार रुपये का ITC भी ब्लॉक कर दिया गया है।

किन्नौर का बैंक अकाउंट फ्रीज करने के आदेश

मामले में अब आरोपी के किन्नौर स्थित बैंक अकाउंट को फ्रीज करने के आदेश भी जारी किए गए हैं। बैंक प्रबंधन से अकाउंट खोलने के दौरान उपलब्ध करवाए गए दस्तावेज और KYC डिटेल भी मांगी गई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में इस दिन से मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली और 1500 रुपए, सुक्खू सरकार ने तय की डेट

तीन असिस्टेंट कमिश्नर कर रहे जांच

मामले की आगामी जांच सिरमौर के पांवटा साहिब में तैनात तीन असिस्टेंट कमिश्नरों की टीम कर रही है। टीम फर्जी बिलिंग और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार फिर लेने जा रही 700 करोड़ का लोन, 1.10 लाख करोड़ के पास पहुंचा कर्ज का पहाड़

क्या कहते हैं अधिकारी

GST विंग साउथ जोन परवाणू के ज्वाइंट कमिश्नर जीडी ठाकुर ने बताया कि विभाग ने 231 करोड़ रुपये के फर्जी गुड्स एंड सर्विसेज इनवॉइस का फ्रॉड पकड़ा है। मामले में आगामी जांच जारी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख