शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के 61वें जन्मदिन पर आज शिमला में सीएम आवास में खूब जश्न मनाया गया है। सीएम सुक्खू को जन्मदिन की बधाई देने पर लोगों का तांता लगा रहा। कई शुभचिंतक गुलदस्ते लेकर सीएम के पास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी। वहीं, कई समर्थक ढोल नगाड़े लेकर ओवओवर तक पहुंचे और नाटी डाटकर सीएम सुक्खू का जन्मदिन मनाया। 

सीएम ने काटा केक

सीएम सुक्खू ने इस अवसर पर बड़ा केक काटा। इस दौरान सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर और उनकी बेटी भी उनके साथ दिखी। सीएम सुक्खू ने अपनी बेटी और पत्नी को केक खिलाया। वहीं समर्थकों ने भी सीएम सुक्खू को जोरो शोरों के साथ जन्मदिन की बधाई दी। 

यह भी पढ़ें : ज्वालाजी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु, रास्ते में पलटा वाहन-12 थे सवार

कई विधायक और नेता उपस्थित

इस दौरान ओक ओवर मेें सुबह से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। कांग्रेस समर्थक दूर-दूर से सीएम सुक्खू का जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। वहीं, कई विधायक सीएम सुक्खू का जन्मदिन मनाने के लिए उनके घर पहुंचे। इसमें सुजानपुर से विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, लाहौल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा, अर्की से विधायक संजय अवस्थी सहित कई अन्य नेता उपस्थित दिखे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल सरकार कोरोना वॉरियर्स को करेगी एडजस्ट, मिलेगी सरकारी नौकरी

 सचिवालय पहुंचे सीएम सुक्खू

ओकओवर में केक काटने के बाद सीएम सुक्खू सचिवालय पहुंचे। जहां सचिवालय के तमाम कर्मचारियों और अधिकारियों सग सीएम सुक्खू ने केक कटिंग की। इसके बाद सचिवालय कर्मचारियों द्वारा सीएम सुक्खू के जन्मदिन पर रखी विशेष मैराथन में भी सीएम सुक्खू ने भाग लिया। इस दौरान सीएम सुक्खू ने कहा कि उनका लक्ष्य प्रदेश की तरक्की है और ये केवल व्यवस्था परिवर्तन से ही संभव हो सकता है। बताते चलें कि आज सीएम सुक्खू अपनेा 61वां जन्मदिन मना रहे है। इसके बाद वे सीधे विधानसभा पहुंचेगे क्योंकि बजट सत्र के दौरान आज कई महत्तवपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें