#हिमाचल
March 26, 2025
ज्वालाजी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु, रास्ते में पलटा वाहन-12 थे सवार
श्रद्धालुओं से भरा था ऑटो रिक्शा पलटा
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब श्रद्धालुओं से भरा ऑटो रिक्शा तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो रिक्शा में सवार 12 श्रद्धालुओं को हल्की चोटें आईं। ये श्रद्धालु लुधियाना से ज्वालाजी मंदिर की यात्रा पर जा रहे थे, जहां वे धार्मिक दर्शन के लिए पहुंचे थे।
हादसा कैसे हुआ?
जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु लुधियाना से ज्वालाजी मंदिर के लिए अपने ऑटो रिक्शा में सवार होकर निकले थे। ढलियारा क्षेत्र में तीखा मोड़ आने पर ऑटो रिक्शा का चालक संतुलन खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत यह रही कि ऑटो रिक्शा की रफ्तार अधिक नहीं थी, जिसके कारण सभी घायल लोग गंभीर रूप से घायल नहीं हो पाए।
12 लोग घायल
हादसे के बाद, स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को पास के सिविल अस्पताल देहरा में भर्ती कराया। अस्पताल में उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उपचार जारी है। 12 घायलों में अधिकांश को सिर और हाथ-पैर में हल्की चोटें आई हैं, जबकि कुछ को मामूली खरोंचें आईं हैं। पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा सभी घायलों के बारे में जानकारी ली जा रही है।
बता दें कि राजधानी शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां आनंदपुर मेहली रोड पर लालपनी पुल के पास एक कार गहरी खाई गहरी खाई में गिर गई है। हादसे के वक्त गाड़ी में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। दुखद बात यह है कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।
इस दर्दनाक हादसे में गाड़ी भी चकनाचूर हो गई है। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है। मृतकों में एक महिला समेत दो बच्चे शामिल है।
जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा मंगलवार देर शाम को पेश आया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी गिरने की आवाज इतनी जोरदार थी कि स्थानीय लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे। लोगों ने देखा कि एक कार गहरी खाई में गिरी हुई थी और उसके परखच्चे उड़ गए थे।