शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंजाबी टूरिस्ट द्वारा आतंकी भिंडरावाला के पोस्टर और बैनर लगाने के मामले ने विवाद को जन्म दिया है। कुल्लू पुलिस की कार्रवाई के बाद अब पंजाब में भी भिंडरावाला के समर्थकों ने हिमाचल प्रदेश की बसों पर पोस्टर लगा दिए हैं। इन पोस्टरों को होशियारपुर समेत पंजाब के अन्य बस स्टैंडों पर खड़ी एचआरटीसी की बसों पर चिपकाया गया है। 

होशियारपुर का है मामला

पंजाब में भिंडरावाला के समर्थकों ने हिमाचल पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ रिएक्शन दिया है। होशियारपुर बस स्टैंड पर एचआरटीसी की बसों पर ये पोस्टर लगाए गए और इस दौरान समर्थक भिंडरावाला के समर्थन में नारे भी लगा रहे थे। खालिस्तान जिंदाबाद के नारों की गूंज हर ओर थी। इस तरह की गतिविधियों से दोनों राज्यों के बीच तनाव बढ़ने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बाजार गई दो सगी बहनें, तीन दिन से नहीं लौटी घर- तलाश में भटक रहे परिजन

कुल्लू में श्रद्धालुओं ने मचाया था उत्पात

पंजाब से बड़ी संख्या में श्रद्धालु होली के आसपास कुल्लू के मणिकर्ण साहिब गुरुद्वारे जा रहे थे। हालांकि, ये श्रद्धालु ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए बाइक पर हुड़दंग मचा रहे थे। इस दौरान कुल्लू में स्थानीय लोगों के साथ इन श्रद्धालुओं की झड़प भी हुई थी। एक स्थानीय शख्स पर तलवार से हमला किया गया, जिसके बाद पुलिस पर कार्रवाई ना करने के आरोप लगे थे। इसके बाद पुलिस ने बड़ी संख्या में चालान काटने की कार्रवाई शुरू की। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के वो देवता महाराज : जो करते हैं 600 किलोमीटर की पैदल यात्रा

चार मामले दर्ज

कुल्लू पुलिस ने 15 और 16 फरवरी 2025 को इन घटनाओं में चार मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने बताया कि 15 फरवरी को कुल्लू जिले के मनाली पुलिस स्टेशन और मणिकर्ण पुलिस स्टेशन में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। पहले मामले में, मनाली पुलिस स्टेशन में धारा 152, 351(2), और 3(5) के तहत शिकायत दर्ज की गई थी। इस शिकायत के अनुसार, दो लड़के मोटरसाइकिल पर भिंडरावाला के पोस्टर वाला झंडा लगाए हुए थे और उन्होंने उसे हटाने से मना कर दिया। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें