शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजस्व घाटा अनुदान जैसे अहम मुद्दों पर बढ़ती तकरार को देखते हुए अब इस बात के संकेत मिलने लगे हैं कि 14वीं विधानसभा के 11वें सत्र की अवधि बढ़ाई जा सकती है। शुरुआती कार्यक्रम में जहां सीमित बैठकों की योजना थी, वहीं अब सत्र में अतिरिक्त सिटिंग्स की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है।

अस्थायी कार्यसूची में तीन सिटिंग, बढ़ सकती है संख्या

जारी अधिसूचना के अनुसार विधानसभा सत्र की अस्थायी कार्यसूची में फिलहाल तीन सिटिंग्स का ही उल्लेख है। यह सिटिंग्स 16 से 18 फरवरी तक प्रस्तावित हैं। हालांकि, मौजूदा राजनीतिक माहौल और सदन में उठने वाले मुद्दों की गंभीरता को देखते हुए सत्र को चार से पांच बैठकों तक बढ़ाए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में शिवरात्रि पर मातम: गहरी खाई में गिरी कार- बिना बताए घर से निकले 3 दोस्तों की मौ.त

विधानसभा अध्यक्ष करेंगे स्थिति स्पष्ट

विधानसभा सत्र को लेकर तस्वीर रविवार को और साफ हो सकती है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सत्र से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रेस वार्ता करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इसी के बाद सत्र की अंतिम कार्यसूची और बैठकों की संख्या पर स्थिति स्पष्ट होगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आस्था का सैलाब : 500 साल की हुई मंडी शिवरात्रि- मंदिरों में सुबह से ही उमड़े श्रद्धालु

16 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी को दोपहर दो बजे राज्यपाल के अभिभाषण के साथ आरंभ होगा। सत्र के दौरान यदि पिछले सत्र और वर्तमान सत्र के बीच किसी विधायक का निधन हुआ है, तो सदन में शोक प्रस्ताव भी रखा जाएगा।

बजट सत्र की तीन चरणों में प्रक्रिया

विधानसभा का बजट सत्र परंपरागत रूप से तीन चरणों में संपन्न होता है। पहले चरण में राज्यपाल का अभिभाषण होता है। इसके बाद अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव यानी मोशन ऑफ थैंक्स पर चर्चा की जाती है। इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद सरकार द्वारा सदन में बजट प्रस्तुत किया जाता है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में चिट्टा तस्करी करवाता था पंजाब का नेटवर्क, नेपाल से पकड़ा मास्टर माइंड- 6 अरेस्ट

आज होगी प्रेस गैलरी कमेटी की बैठक

विधानसभा सत्र से पहले प्रेस गैलरी कमेटी की बैठक भी रविवार को आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे। बैठक में मीडिया कवरेज से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी और पत्रकारों के लिए दिशा-िर्देश तय किए जाएंगे, ताकि सत्र की कार्यवाही सुचारू रूप से कवर की जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें