#राजनीति
November 13, 2026
आज बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

शिमला। धर्मशाला के तपोवन में 16 नवंबर से शुरू होने जा रहे हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र से ठीक पहले प्रदेश की सियासत और प्रशासन में हलचल तेज़ हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यानी 13 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुला ली है। शिमला स्थित राज्य सचिवालय के "शिखर सम्मलेन हॉल" में होने वाली इस कैबिनेट पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई है। पहले ये बैठक 7 नवंबर को प्रस्तावित की गई थी, लेकिन अब इसे सत्र से ऐन पहले बुलाकर सरकार ने बड़े सियासी दांव का संकेत दे दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आज होने वाली सुक्खू कैबिनेट की बैठक से सबसे ज्यादा उम्मीदें प्रदेश के बेरोजगार युवाओं और कर्मचारियों को हैं। लंबे समय से हिमाचल सरकारी नौकरी 2026 के तहत नई भर्तियों का इंतज़ार कर रहे युवाओं को कल बड़ा तोहफा मिल सकता है। सूत्रों की माने तो विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पड़े सैंकड़ों पदों को भरने के प्रस्ताव को कल कैबिनेट की मुहर लग सकती है, इसके साथ ही आउटसोर्स और अनुबंध कर्मचारियों से जुड़े लंबित मामलो पर भी राहत भरा फैसला आने की पूरी उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: शादीशुदा प्रेमिका के घर में घुसा पंजाबी युवक, तान दी पि**स्टल; बोला- मेरे साथ चल- नहीं तो..
16 नवंबर से तपोवन में विपक्षी दल भाजपा 413 सवालों और 22 नोटिसों के साथ सरकार को घेरने की तैयारी कर चुकी है। ऐसे में आज की बैठक में सरकार दो मोर्चो पर अपनी रणनीति फाइल करेगी :
यह भी पढ़ें : गजब..हिमाचल में यहां हुई 500 के नोटों की बारिश ! अचानक जमीन पर गिरने लगे पैसे; जानें पूरा वाक्या...
प्राप्त जानकारी के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने बैठक को लेकर आधिकारिक सूचना जारी कर दी है और सभी विभागों से अपने-अपने एजेंडे मंगवा लिए हैं। इस बैठक के तुरंत बाद मंत्रियो और अधिकारियों का काफिला शीतकालीन सत्र के लिए धर्मशाला की ओर रवाना होगा। ऐसे में आज दोपहर 2:30 बजे के बाद सचिवालय से निकलने वाले फैसलों पर हर किसी की नजर बनी रहेगी।