राजनीति

#राजनीति

November 14, 2026

अनुराग ठाकुर का दावा: हिमाचल कांग्रेस ने गारंटियों के नाम ठगी जनता, अब दोबारा सत्ता में नहीं आएगी

सुक्खू सरकार ने 10 गारंटियों के नाम पर जनता से किया धोखा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Anurag singh Thakur

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 2022 के चुनावों से पहले जनता को कई लोक लुभावनी गारंटियां दी थी। इन गारंटियों से जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी। कांग्रेस की गारंटियों पर भरोसा करते हुए जनता ने 2022 के चुनाव में कांग्रेस को वोट दिया और सरकार बनाई। सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री बने। लेकिन सीएम की कुर्सी पर बैठते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जनता से किए वादों को भूल गए। 

 

यह बात आज धर्मशाला पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कही। अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए सत्ता परिवर्तन का दावा भी किया। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और 2027 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता उसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का 345 साल पुराना है इतिहास, यहां घोड़ों के बदले दी जाती थी शाही तलवारें

10 गारंटियों के नाम पर जनता से धोखा

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस की चुनावी गारंटियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस ने जनता को 10 गारंटियां देकर सत्ता हासिल की थी। लोगों को आर्थिक राहत, रोजगार और बेहतर सुविधाओं के बड़े-बड़े सपने दिखाए गए, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रही। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता को राहत देने के बजाय प्रदेश को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज के बोझ तले दबा दिया गया है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियों के कारण हिमाचल की आर्थिक स्थिति लगातार चुनौतीपूर्ण होती जा रही है और विकास कार्यों पर भी इसका असर पड़ रहा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादी से 20 दिन पहले उजड़ा परिवार, माता-पिता ने खोया इकलौता फौजी बेटा

कांग्रेस की विदाई तय

भाजपा सांसद ने कहा कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस सरकार के कामकाज का हिसाब मांग रही है। सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और जनता बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सत्ता में वापसी संभव नहीं है। अनुराग ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के दोबारा सत्ता में आने की उम्मीद करना 'न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी' जैसी बात है। उनके इस बयान को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा की आक्रामक चुनावी रणनीति और कांग्रेस पर बढ़ते राजनीतिक दबाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बस में चिट्टे के पैकेट संग पकड़ा गया लड़का, 18 साल से कम है उम्र- जांच में जुटी पुलिस

पंचायत चुनावों को बताया विधानसभा चुनाव का ट्रेलर

अनुराग ठाकुर ने पंचायती राज चुनावों में भाजपा को मिले समर्थन का हवाला देते हुए कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों के नतीजों ने प्रदेश के गांव-गांव में भाजपा की मजबूत होती स्थिति का संकेत दिया है। जनता ने इन चुनावों के माध्यम से अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव तो केवल ट्रेलर था, जबकि 2027 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता कांग्रेस को पूरी फिल्म दिखाने की तैयारी कर चुकी है। भाजपा सांसद के इस बयान से साफ है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अभी से जनसमर्थन को अपने पक्ष में दिखाने की कोशिश में जुट गई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में AMBULANCE बनी डिलीवरी रूम, अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही महिला ने जन्मा बच्चा

बीबीएमबी के 7.19 प्रतिशत हिस्से का उठाया मुद्दा

प्रदेश के अधिकारों और विकास परियोजनाओं को लेकर भी अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हिमाचल के हितों की रक्षा के लिए भाजपा ने हमेशा संघर्ष किया है। बीबीएमबी में प्रदेश के 7.19 प्रतिशत हिस्से का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल को उसका अधिकार दिलाने के लिए भाजपा ने न्यायालय से लेकर सरकार तक हर स्तर पर आवाज उठाई है। 

 

यह भी पढ़ें : गांधी परिवार पर सवाल कर बुरी फंसी सांसद कंगना, FIR दर्ज- सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल

धर्मशाला कॉलेज के शताब्दी समारोह में बने मुख्य अतिथि

दरअसल, अनुराग ठाकुर धर्मशाला के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय शताब्दी समारोह के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे थे। 13 से 16 नवंबर तक आयोजित इस समारोह में उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के गौरवशाली इतिहास, शैक्षणिक उपलब्धियों और संस्थान से जुड़े पूर्व विद्यार्थियों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि धर्मशाला कॉलेज की ऐतिहासिक विरासत बेहद समृद्ध रही है। ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से पूर्व विद्यार्थियों की यादों और संस्थान की उपलब्धियों को संजोने के लिए किया जा रहा यह आयोजन सराहनीय है। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपने संस्थान की गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख