#हादसा

February 15, 2026

हिमाचल में शिवरात्रि पर मातम: गहरी खाई में गिरी कार- बिना बताए घर से निकले 3 दोस्तों की मौ.त

सराज घाटी में दर्दनाक हादसा, तीन की जिंदगी खत्म- एक गंभीर

शेयर करें:

 road accident

मंडी। हिमाचल प्रदेश में शिवरात्रि महोत्सव की सुबह मातम में बदल गई। मंडी जिले की सराज घाटी में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने तीन घरों के चिराग बुझा दिए। तड़के चार बजे के करीब हुई इस दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसे की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

बिना बताए घर से निकले थे चार दोस्त

जानकारी के अनुसार, चारों युवक रविवार तड़के बिना किसी को बताए जीप लेकर घर से निकले थे। जीप नंबर HP-65-5148 लंबाथाच–कलहणी सड़क पर बुनालीधार के पास पहुंचते ही अनियंत्रित हो गई और करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। यह स्थान उनके घर से लगभग 24 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आस्था का सैलाब : 500 साल की हुई मंडी शिवरात्रि- मंदिरों में सुबह से ही उमड़े श्रद्धालु

मौके पर ही दो की मौत, तीसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसा इतना भयानक था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने जब तेज आवाज सुनी तो वे तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां देखा गया कि दो युवक गाड़ी से बाहर गिरे पड़े थे, जबकि दो युवक जीप के अंदर फंसे हुए थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। तीसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में चिट्टा तस्करी करवाता था पंजाब का नेटवर्क, नेपाल से पकड़ा मास्टर माइंड- 6 अरेस्ट

घायल युवक की हालत गंभीर

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान 19 वर्षीय हृतिक ठाकुर, 17 वर्षीय सुनील और 18 वर्षीय ईशान के रूप में हुई है। जबकि 18 वर्षीय कुशाल इस दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुआ है, जिसका उपचार नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज में जारी है। बताया जा रहा है कि सभी युवक सराज विधानसभा क्षेत्र के केलोधार और आसपास के गांवों से संबंध रखते थे। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर किया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

योगराज के बेटे हृतिक की भी मौत

पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त जीप योगराज निवासी बगस्याड़ की थी। हादसे में योगराज के बेटे हृतिक की भी मौत हो गई है। सभी युवक आईटीआई के छात्र बताए जा रहे हैं, जिससे हादसे ने पूरे शैक्षणिक समुदाय को भी झकझोर दिया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मसाज सेंटरों में लग रही थी जिस्म की बोली- थाईलैंड की लड़कियां भी शामिल, अब तक 10 अरेस्ट

पहचान में आई दिक्कत, हादसा बेहद भयावह

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि शुरुआती तौर पर युवकों की पहचान करने में कठिनाई आई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें :  हिमाचल में मौसम लेगा करवट : 2 दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी, कोहरा भी करेगा तंग

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी जंजैहली रामकृष्ण ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया गाड़ी के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख