राजनीति

#राजनीति

November 12, 2026

हिमाचल कांग्रेस में हलचल तेज : MLA सुंदर बोले- 11 दिसंबर के बाद कार्यकर्ता लेंगे बड़ा फैसला

सुंदर सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

MLA Sunder Singh Thakur Statement

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे होने से पहले ही पार्टी में सियासी हलचल तेज होने लगी है। कुल्लू सदर से कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाएं छेड़ दी हैं।

हिमाचल कांग्रेस में हलचल तेज

सुंदर सिंह ठाकुर की पोस्ट में आत्मसम्मान और कुल्लू के विकास को लेकर कड़ा रुख अपनाने की बात कहने के बाद उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, विधायक ने उन खबरों का खंडन किया है- जिनमें उनके कांग्रेस छोड़ने और मंत्री पद नहीं मिलने पर पार्टी से इस्तीफा देने की बात कही जा रही थी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में लगातार 48 घंटे बारिश-बर्फबारी : पांच जिलों में अलर्ट, जानें पूरा मौसम अपडेट

MLA सुंदर की सोशल मीडिया पोस्ट

सुंदर सिंह ठाकुर की पोस्ट सामने आने के बाद कुल्लू से लेकर प्रदेश की सियासी गलियारों तक चर्चाओं का माहौल बना रहा। उनकी पोस्ट में आत्मसम्मान और अपने क्षेत्र के विकास को लेकर जो संदेश दिया गया- उसे कई राजनीतिक मायनों से जोड़कर देखा गया।

कांग्रेस से अलग होने का फैसला!

इसके बाद मीडिया में यह खबरें भी सामने आईं कि विधायक ने सरकार और पार्टी नेतृत्व को 11 दिसंबर तक का समय दिया है। चर्चा थी कि अगर उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलती है तो वह कांग्रेस से अलग होने का फैसला कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में भूकंप : घरों से बाहर भागे लोग, क्या आपने भी महसूस किए झटके?

खबरें नहीं हैं सही

हालांकि, सुंदर सिंह ठाकुर ने इन अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस छोड़ने या मंत्री पद नहीं मिलने पर पार्टी से इस्तीफा देने को लेकर चल रही खबरें सही नहीं हैं। उन्होंने इन खबरों का खंडन किया, लेकिन 11 दिसंबर के बाद आत्मसम्मान और भविष्य की रणनीति को लेकर बड़ा फैसला लेने की बात जरूर कही।

 

 

11 दिसंबर के बाद होगा बड़ा फैसला

सुंदर सिंह ठाकुर के बयान का सबसे अहम पहलू 11 दिसंबर के बाद लिए जाने वाले फैसले को लेकर है। उन्होंने भले ही कांग्रेस छोड़ने की खबरों को गलत बताया है। मगर भविष्य की रणनीति को लेकर अपने पत्ते पूरी तरह नहीं खोले हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस पर शनि की दशा! जयराम बोले- अगले 25 साल तक सत्ता में नहीं आए

उठ रहे कई सवाल

ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि-

  • सुंदर सिंह ठाकुर का अगला कदम क्या होगा?
  • क्या वह पार्टी के भीतर रहकर अपनी बात मजबूती से रखेंगे?
  • क्या वह फिर सरकार और संगठन के सामने कुल्लू के विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर कोई नई रणनीति अपनाएंगे?

यह भी पढ़ें : सुंदर ठाकुर को जयराम की सलाह- मंत्री बनाने के नाम पर पीछे-पीछे घुमा रहे CM सुक्खू, बचाएं अपनी इज्जत

पार्टी छोड़ने का ऐलान....

फिलहाल विधायक की ओर से पार्टी छोड़ने का कोई ऐलान नहीं किया गया है। इसलिए उनके अगले कदम को लेकर लगाए जा रहे कयासों को राजनीतिक चर्चाओं के तौर पर ही देखा जा रहा है। उनकी सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अब सबकी नजरें 11 दिसंबर के बाद उनके रुख पर टिक गई हैं।

मंत्री बनाने के लिए पीछे-पीछे घुमा रहे CM

सुंदर सिंह ठाकुर की सोशल मीडिया पोस्ट से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी उनके मंत्री पद को लेकर टिप्पणी की थी। आनी दौरे के दौरान जयराम ठाकुर ने CM सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा था कि CM सुक्खू सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री नहीं बना पा रहे हैं और इसी बहाने उन्हें अपने पीछे-पीछे घुमा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  BJP सांसद कंगना का सोनिया की किताब पर सवाल, बोलीं- रहस्यमयी महिला कैसे बनीं गांधी परिवार का हिस्सा?

जयराम के बयान के बाद बढ़ी चर्चा

जयराम ठाकुर के इस बयान के बाद सुंदर सिंह ठाकुर की सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई। इसके बाद दोनों घटनाओं को जोड़कर देखा जाने लगा। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई कि क्या कुल्लू सदर के विधायक मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से नाराज हैं और क्या उनकी पोस्ट के पीछे सरकार को कोई राजनीतिक संदेश देने की मंशा है।

दूसरी पार्टी में जाने की संभावना?

इसी बीच कुछ लोगों ने उनके विधानसभा पद से इस्तीफा देने और कांग्रेस छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने की संभावनाओं पर भी चर्चा शुरू कर दी। हालांकि, विधायक ने खुद इन खबरों को खारिज किया है।

यह भी पढ़ें : सोनिया गांधी की किताब खरीदने मंत्री विक्रमादित्य पहुंचे दिल्ली, जानें पढ़ने के बाद क्या बोले...

ग्रह ठीक होंगे तो मंत्री बन जाएंगे

सुंदर सिंह ठाकुर के मंत्री पद को लेकर CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का एक पुराना बयान भी इन दिनों चर्चा में है। पिछले दिनों कुल्लू दौरे के दौरान जब उनसे मंत्रिमंडल विस्तार और सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाए जाने को लेकर सवाल किया गया था, तो CM सुक्खू ने कहा था कि कई बार ग्रह-दशा ठीक नहीं होने के कारण भी काम अटक जाते हैं। जैसे ही उनके ग्रह ठीक होंगे, वह मंत्री बन जाएंगे।

CM सुक्खू के बयान की चर्चा

CM सुक्खू का यह बयान उस समय काफी चर्चाओं में रहा था। इसे मंत्रिमंडल विस्तार और सुंदर सिंह ठाकुर की संभावित ताजपोशी से जोड़कर देखा गया था। हालांकि, मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई थी। अब विधायक की सोशल मीडिया पोस्ट और 11 दिसंबर के बाद बड़े फैसले वाले बयान के बाद मुख्यमंत्री की उस टिप्पणी को भी फिर से याद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर बोले: भाजपा 5 पांडवों की तरह एकजुट, कांग्रेस को करेगी सत्ता से बाहर

कांग्रेस के सामने नई चुनौती

हिमाचल में कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे होने का समय नजदीक आ रहा है। ऐसे में पार्टी के भीतर मंत्री पद और राजनीतिक जिम्मेदारियों को लेकर चल रही चर्चाएं सरकार के लिए भी अहम मानी जा रही हैं। सुंदर सिंह ठाकुर कुल्लू सदर से विधायक हैं और उनके हालिया रुख ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही बहस को एक बार फिर हवा दे दी है।

क्या फैसला लेंगे सुंदर सिंह ठाकुर?

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि 11 दिसंबर के बाद सुंदर सिंह ठाकुर किस तरह का फैसला लेंगे। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने की खबरों को खारिज जरूर किया है, लेकिन आत्मसम्मान और भविष्य की रणनीति को लेकर उनके बयान ने राजनीतिक अटकलों को पूरी तरह खत्म नहीं होने दिया है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में CM सुखविंदर सिंह सुक्खू मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर क्या रुख अपनाते हैं और सुंदर सिंह ठाकुर अपनी राजनीतिक भूमिका को लेकर क्या फैसला लेते हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख