नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बताया कि भारत तकनीक व इनोवेशन के क्षेत्र में पूरे विश्व के लिए नई उम्मीद बनकर उभरा है। ठाकुर ने फ्रांस में ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के कार्यक्रम में भारत की उपलब्धियों व क्षमताओं से लोगों को रूबरू करवाया। इस कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी भाग लिया।
2047 तक विकसित राष्ट्र का संकल्प
सांसद अनुराग ठाकुर बोले कि आज के तकनीकी दौर में बहुत कम लोग डिजिटल इंडिया और UPI को नहीं जानते होंगे। विकसित भारत निर्माण में डिजिटल इंडिया और UPI की भूमिका अहम होने वाली है। डिजिटल इंडिया डिजिटल डिलीवरी, डिजिटल अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों के विस्तार के जरिए नागरिकों के जीवन में सुधार कर रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी : तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश बढ़ाएगी परेशानी
डिजिटल इंडिया ने भरी ऊंची उड़ान
अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत एक नई डिजिटल प्लेबुक लिख रहा है। आज भारत सिर्फ ऐप कोडिंग नहीं कर रहा बल्कि सेमीकंडक्टर, सैटेलाइट, एयरक्राफ्ट कैरियर भी बना रहा है। हम ऐसे सपने बना रहे हैं जो सच हो सकें। सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को साल 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प रखा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: गांव के बेटे ने भरी सफलता की उड़ान, भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने आर्यन ठाकुर
विभिन्न देशों ने अपनाया है UPI
अनुराग ठाकुर बोले कि साल 2016 में लॉन्च किया गया UPI वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा डिजिटल लेनदेल प्लेटफॉर्म बन गया है। अब UPI को फ्रांस, UAE, सिंगापुर व अन्य देशों में अपनाया गया है। ये इस बात को प्रमाणित करता है कि भारतीय इनोवेशन वैश्विक स्तर पर किफायती और समावेशी रूप से कैसे आगे बढ़ रहा है। आगे उन्होंने कहा कि भारत का तकनीकी क्षेत्र अर्थव्यवस्था में $280+ बिलियन से ज्यादा का योगदान देता है। हमारे पास 1.6 लाख से ज्यादा स्टार्टअप, 120 से अधिक यूनिकॉर्न और एक उभरता हुआ नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र (Innovation Ecosystem) है जो फिनटेक, AI, स्वच्छ ऊर्जा और लॉजिस्टिक्स तक फैला हुआ है।
