ऊना। आरडीजी पर हिमाचल की सियासत गरमाई हुई है। एक तरफ सीएम सुक्खू आरडीजी बहाली के लिए अपनी पूरी कैबिनेट के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा का आरोप है कि सुक्खू सरकार अपने कुप्रबंधन को छिपाने के लिए आरडीजी के मुद्दे का सहारा ले रही है। इस सब के बीच अब हिमाचल के हमीरपुर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। 

कंेद्र से मिली सहायता की गांव गांव दें जानकारी

ऊना स्थित भाजपा जिला कार्यालय दीपकमल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, के मूलमंत्र के साथ भाजपा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की योजनाओं और प्रदेश को मिली आर्थिक सहायता की जानकारी गांव.गांव तक पहुंचाएं, ताकि जनता को वास्तविक तथ्यों का ज्ञान हो सके।

 

यह भी पढ़ें : जयराम सरकार ने जनता के पैसे से खड़े किए थे "महल", केंद्र ने लोगों की प्यास बुझाने को भेजा था पैसा

विधानसभा सत्र पर सवाल

प्रदेश विधानसभा के हालिया तीन दिवसीय सत्र को लेकर भी अनुराग ठाकुर ने राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उनका कहना था कि पूरे सत्र के दौरान यह स्पष्ट नहीं किया गया कि पिछले 11/12 वर्षों में केंद्र सरकार ने हिमाचल को कितनी आर्थिक सहायता दी और उसका उपयोग किस प्रकार हुआ। उन्होंने दावा किया कि केंद्र की सरकार ने हिमाचल प्रदेश को लगभग 1.60 लाख करोड़ रुपये की सहायता दी है, जो पूर्ववर्ती काल की तुलना में कई गुना अधिक है। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान में भी लगभग 1.40 लाख करोड़ रुपये की राशि विभिन्न मदों के माध्यम से प्रदेश और पंचायतों तक पहुंचने वाली है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने शुरू किया नया ट्रेंड- शादी से पहले होगी युवाओं की ट्रेनिंग, प्री-मैरिटल सेंटर में लगेगी क्लास

आरडीजी के मुद्दे पर घेराबंदी

अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी वित्तीय चुनौतियों और प्रशासनिक कमियों को छिपाने के लिए आरडीजी जैसे मुद्दों को उछाल रही है। उनके अनुसार राज्य सरकार को पारदर्शिता के साथ जनता को बताना चाहिए कि केंद्र से मिली सहायता का कितना और कैसे उपयोग हुआ। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता को भ्रमित करने के बजाय राज्य सरकार को विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार अब 21 कॉलेजों को करेगी मर्ज, 39 स्कूल होंगे बंद, छात्रों को देगी यात्रा भत्ता

देश की छवि धूमिल कर रही कांग्रेस

अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार का विरोध करते.करते कांग्रेस अब भारत की प्रगति का भी विरोध करने लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति अब सकारात्मक सुझावों की बजाय वैश्विक मंचों पर देश की छवि को धूमिल करने तक सिमट गई है।

 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब पूरी दुनिया भारत की तकनीकी क्षमता, आधारभूत संरचना और आर्थिक मजबूती की सराहना कर रही है, तब कांग्रेस नेतृत्व स्तरहीन विरोध प्रदर्शनों के जरिए देश की साख को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। उनके अनुसार यह विरोध किसी सरकार का नहीं, बल्कि भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा का विरोध है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने शुरू किया नया ट्रेंड- शादी से पहले होगी युवाओं की ट्रेनिंग, प्री-मैरिटल सेंटर में लगेगी क्लास

राहुल गांधी के नेतृत्व पर भी सवाल

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेतृत्व विशेषकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी की दिशा अब राष्ट्रहित से भटक गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी मंचों पर देश के बारे में नकारात्मक बयान देना भारत के हित में नहीं है और इससे निवेश तथा वैश्विक विश्वास प्रभावित हो सकता है।

जनता के बीच जाएगी भाजपा

भाजपा ने स्पष्ट किया है कि वह केंद्र सरकार की उपलब्धियों और हिमाचल को मिली आर्थिक सहायता का विस्तृत ब्यौरा लेकर जनता के बीच जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को तथ्यों के साथ सुसज्जित किया जा रहा है, ताकि वे बूथ स्तर तक संवाद स्थापित कर सकें। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें