ऊना। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को जनगणना ड्यूटी को लेकर बड़ी राहत मिली है। अब जनगणना कार्य में लगे शिक्षक सुबह पहले स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे और इसके बाद जनगणना ड्यूटी के लिए रवाना होंगे। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में नए निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि जनगणना का कार्य भी समय पर पूरा हो और छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित न हो।

सुबह 11:30 बजे तक स्कूल में देनी होगी सेवाएं

उप निदेशक उच्च शिक्षा और उप निदेशक स्कूल शिक्षा ऊना की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षक सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक स्कूल में अपनी सेवाएं देंगे। इस दौरान वे विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई करवाएंगे। इसके बाद उन्हें जनगणना संबंधी कार्यों के लिए कार्यमुक्त कर दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : मंत्री जगत नेगी और निगम भंडारी विवाद में विक्रमादित्य की एंट्री- एक पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल

टाइम-टेबल में होंगे बदलाव

शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व मुख्याध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि जनगणना ड्यूटी पर जाने वाले शिक्षकों के शेष पीरियड अन्य शिक्षकों में बांटे जाएं। इसके लिए स्कूलों को अपने टाइम-टेबल में आवश्यक बदलाव करने होंगे।

 

यह भी पढ़ें : मनीषा मित्तल केस : आरोपी भाई को लेकर हिमाचल पुहंची पुलिस, दोस्त संग रची थी ह*त्या की साजिश

पढ़ाई पर नहीं पड़ेगा असर

विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। स्कूल प्रमुखों को आदेशों का तत्काल पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह फैसला हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट टीजीटी आर्ट्स एसोसिएशन के अनुरोध और जिला जनगणना अधिकारी (डीसी ऊना) के निर्देशों के आधार पर लिया गया है।