राजनीति

#विविध

November 17, 2026

हिमाचल : 100 साल के बुजुर्ग ने लौटाए सरकारी पैसे, बोले- मुझे जरूरत नहीं, गरीबों में बांट दो

बुजुर्ग की सोच देखकर किया सम्मानित

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal News

चंबा। आज के समय में अगर किसी को रास्ते में पड़े पैसे मिल जाएं, तो बहुत कम लोग होते हैं जो उन्हें उनके असली मालिक तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं। लेकिन हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने ईमानदारी और इंसानियत की एक नई मिसाल पेश की है। यहां 100 साल के एक बुजुर्ग ने सरकारी मदद लेने से सिर्फ इसलिए मना कर दिया, क्योंकि उन्हें उसकी जरूरत नहीं थी। उनकी इस सोच ने हर किसी का दिल जीत लिया है।

बुजुर्ग की सोच देखकर किया सम्मानित

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला चंबा के सलूणी पंचायत के गांव घुडेरा से सामने आया है। यहां 100 साल के जमीतू की इस ईमानदारी और अच्छी सोच को देखते हुए ग्राम पंचायत सलूणी के प्रधान मदन मोहन शर्मा और सेवानिवृत्त चीफ फार्मासिस्ट प्रेम सिंह ने उन्हें सम्मानित किया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : NH पर पहाड़ी से गिरी बड़ी-बड़ी चट्टानें, गाड़ियों में फंसे कई पर्यटक...मचा हड़कंप

 

इस दौरान पंचायत प्रधान मदन मोहन शर्मा ने कहा कि आज के समय में हर कोई सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहता है, लेकिन करीब 100 साल की उम्र में जमीतू ने जो सोच दिखाई है, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने कहा कि जमीतू ने साबित कर दिया है कि इंसान की असली पहचान उसके पैसों से नहीं, बल्कि उसकी ईमानदारी और अच्छे संस्कारों से होती है।

ग्रामसभा में किया ऐलान, बोले- किसी जरूरतमंद को मिले पैसे

सोमवार को आयोजित ग्रामसभा में भी बुजुर्ग जमीतू ने अपनी बात सबके सामने रखी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनका चयन मकान बनाने के लिए हुआ है, लेकिन उन्हें इस आर्थिक सहायता की जरूरत नहीं है। उनके पास पहले से ही रहने के लिए मकान मौजूद है। इसलिए सरकार की ओर से मिलने वाली राशि किसी ऐसे गरीब व्यक्ति को दी जाए, जिसे वास्तव में मकान की जरूरत है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में टीचर पर शिक्षा विभाग का एक्शन, देरी से स्कूल पहुंचने पर किया सस्पेंड

तालियों से गूंज उठी ग्रामसभा

जैसे ही जमीतू ने ग्रामसभा में यह बात कही, वहां मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाकर उनकी खूब सराहना की। 100 साल की उम्र में उन्होंने जिस ईमानदारी और स्वाभिमान का परिचय दिया है, वह आज के समय में दूसरों के लिए भी बड़ी सीख है। उनकी इस पहल ने दिखा दिया कि संतोष और ईमानदारी से बढ़कर कोई दौलत नहीं होती। ऐसी सोच रखने वाले बुजुर्ग समाज के लिए सच में प्रेरणा हैं।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख