#राजनीति

July 4, 2026

मंत्री जगत नेगी और निगम भंडारी विवाद में विक्रमादित्य की एंट्री- एक पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल

निगम भंडारी को बताया पैराशूटी नेता

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

शिमला। हिमाचल की राजनीति में जुबानी जंग कोई नई बात नहीं है। खुले मंचों से एक-दूसरे पर तंज कसना, फैसलों पर सवाल उठाना और फिर हाईकमान को बीच में आकर मामला संभालना। पिछले कुछ समय से कांग्रेस में यह लगातार देखने को मिल रहा है। 

 

किन्नौर में मंत्री जगत सिंह नेगी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी के बीच पहले भी कई बार बयानबाजी हो चुकी है। दोनों के बीच मतभेद खत्म होने के दावे किए गए, लेकिन बीते दिन फिर सार्वजनिक मंच से ऐसा बयान आया जिसने पूरे विवाद को दोबारा हवा दे दी। इसी बीच आज लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने भी सियासी हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है।

निगम भंडारी को बताया पैराशूटी नेता

दरअसल, किन्नौर कांग्रेस में संगठन और सरकार के बीच खींचतान खुलकर सामने आती दिख रही है। कांग्रेस हाईकमान ने निगम भंडारी को जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, लेकिन मंत्री जगत सिंह नेगी लगातार सार्वजनिक मंचों से इस फैसले पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : मनीषा मित्तल केस : आरोपी भाई को लेकर हिमाचल पुहंची पुलिस, दोस्त संग रची थी ह*त्या की साजिश

 

हाल ही में आयोजित एक बैठक में मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि क्या एक आदमी पूरे जिले को चलाएगा? तीनों ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और डीसीसी हमारे साथ हैं। उन्होंने निगम भंडारी के बयानों पर भी तंज कसते हुए अप्रत्यक्ष रूप से अपनी नाराजगी जाहिर की। इससे पहले भी नेगी, निगम भंडारी को पैराशूट से आया नेता बता चुके हैं।

हाईकमान ने कहा था- विवाद खत्म

कुछ दिन पहले प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने दावा किया था कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के हस्तक्षेप के बाद मंत्री जगत सिंह नेगी और निगम भंडारी के बीच पैदा हुए मतभेद सुलझा लिए गए हैं। उन्होंने कहा था कि दोनों नेताओं से बातचीत हो चुकी है और अब वे पार्टी हित में मिलकर काम करेंगे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: टैंकर की टक्कर से उछलकर बस से जा टकराया व्यक्ति, 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

 

जिंटा ने यह भी कहा था कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है, जहां हर नेता अपनी बात रखने के लिए स्वतंत्र है। उनके मुताबिक आने वाले दिनों में दोनों नेता एक मंच पर दिखाई देंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे।

अब विक्रमादित्य की पोस्ट के निकाले जा रहे मायने

इसी सियासी तनातनी के बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा का विषय बन गई है। विक्रमादित्य सिंह ने निगम भंडारी को जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए लिखा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि निगम भंडारी के नेतृत्व में किन्नौर कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी और हर चुनाव में पार्टी मजबूती से आगे बढ़ेगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अफसरों की लंबी बैठकों पर ब्रेक: मोदी सरकार का फैसला- नतीजों पर होगा फोकस

 

विक्रमादित्य की इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई लोग इसे निगम भंडारी के प्रति खुला समर्थन मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे कांग्रेस के अंदर चल रही सियासी खींचतान के बीच एक बड़ा राजनीतिक संदेश मानकर देख रहे हैं।

क्या फिर खुलकर सामने आ रही गुटबाजी

हाईकमान का फैसला अपनी जगह है, मंत्री की नाराजगी अपनी जगह और अब विक्रमादित्य सिंह की खुली बधाई भी सामने आ गई है। ऐसे में सवाल यही है कि क्या किन्नौर कांग्रेस में विवाद वास्तव में खत्म हुआ है, या फिर 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के भीतर गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सामने आने लगी है?

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख