शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनीखेज और चिंताजनक खबर सामने आई है। रामपुर बुशहर की एक 43 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। महिला के ऐसे अचानक लापता हो जाने से परिजन बेहद परेशान हैं और जनता से मदद की अपील कर रहे हैं।

43 वर्षीय महिला लापता

परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी पिछली 31 दिसंबर से लापता है। उन्होंने खुद और पुलिस की मदद से भी उसे हर संभावित जगह पर ढूंढ लिया है, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है। बेटी के लापता होने के बाद से परिजनों में चिंता का माहौल है। परिजन रात-दिन बेटी के सही-सलामत मिलने की कामना कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चार दोस्तों ने हासिल की बड़ी सफलता, चारों को मिला 40 लाख से ज्यादा का पैकेज

परिवार ने ली पुलिस की मदद

परिजनों को अनहोनी का डर सता रहा है। लापता बेटी को ढूंढने के लिए परिवार पुलिस और जनता से मदद की गुहार लगा रहा है। लापता महिला के परिवार ने पुलिस थाना रामपुर बुशहर, जिला शिमला में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से मदद करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में डाक सेवक के पदों पर निकली बंपर भर्ती : भरे जाएंगे 331 पद, जानें सब कुछ

31 तारीख से लापता महिला

शिकायतकर्ता गोवर्धन सिंह ने बताया कि वो छलावट गांव, रामपुर बुशहर का रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनकी 43 वर्षीय बेटी बीती 31 दिसंबर को चूहाबाग क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उन्होंने आस-पड़ोस के लोगों और रिश्तेदारों की मदद से उसे हर संभावित जगह पर ढूंढा, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। फिर थक-हार कर उन्होंने पुलिस से मदद मांगी है।

 

ह्यू एंड क्राई नोटिस जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने ह्यू एंड क्राई नोटिस जारी कर दिया है। ह्यू एंड क्राई नोटिस ( एक कानूनी प्रक्रिया है जिसमें पुलिस किसी भगोड़े अपराधी, गुमशुदा व्यक्ति या अज्ञात शव के बारे में जनता से जानकारी या मदद मांगती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : रातभर बेटों को ढूंढते रहे परिजन, सुबह कार समेत खाई में पड़े मिले- थम चुकी थी सांसें

गुमशुदा महिला की पहचान

  • नाम : वर्षा
  • उम्र: 43 वर्ष
  • कद: 5 फीट 6 इंच
  • बालों का रंग: काला
  • आंखों का रंग: काला/सफेद
  • भाषा: हिंदी, पहाड़ी
  • रंग-रूप: गोरा
  • चेहरा: अंडाकार
  • शिक्षा: +2
  • पहनावा: सूट-सलवार
  • शारीरिक बनावट: सामान्य

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के लिए हो जाएं तैयार: आज से अगले 6 दिन जमकर बरसेंगे बादल

परिवार की करें मदद

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी को भी वर्षा के संबंध में कोई भी जानकारी मिलती है तो वो तुरंत पुलिस थाना रामपुर बुशहर से संपर्क करें। इसके लिए पुलिस थाने में कुछ मोबाइल नंबर भी शेयर किए हैं।

  • फोन: 01782-233010, 234677
  • मोबाइल: 88947-28022, 9805263520, 8679600011

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें