हमीरपुर। हिमाचल में नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल में 300 पदों पर भर्ती होने जा रही है। यह भर्ती कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से होगी। एक बड़ी कंपनी कैंपस साक्षात्कार से युवाओं का चयन करेगी। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि युवा अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9355802045 या जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

कौन कंपनी कितने पदों पर होगी भर्ती

हिमाचल के सिरमौर जिला के कालांअब में स्थित पायनियर एंब्रॉयडरी कंपनी 300 पदों पर भर्ती करेगी। कंपनी प्रशिक्षुओं के 290 पदों के अलावा प्रशिक्षु सुपरवाइजरों के 10 पदों पर भर्ती करने जा रही है।

कैसे होगी भर्ती

पायनियर एंब्रॉयडरी कंपनी कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से 300 युवाओं की भर्ती करेगी।

कब और कहां होंगे कैंपस साक्षात्कार

पायनियर एंब्रॉयडरी कंपनी 300 पदों को भरने के लिए 21 फरवरी को कैंपस साक्षात्कार का आयोजन करेगी। यह कैंपस साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।

क्या रहेगी आयु सीमा

कैंपस साक्षात्कार में हिस्सा लेने आने वाले युवाओं की कंपनी ने उम्र निर्धारित की है। प्रशिक्षुओं के पदों के लिए 18 से 40 वर्ष तक के युवा भाग ले सकेंगे।

क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता

प्रशिक्षुओं के पदों के लिए कंपनी ने शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास रखी है। जबकिए प्रशिक्षु सुपरवाइजर के पदों के लिए आवेदक स्नातक एवं टेक्सटाइल्स से संबंधित डिप्लोमा धारक होना चाहिए तथा उसके पास 2.3 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए।

कितना मिलेगा वेतन

कैंपस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को पायनियर एंब्रॉयडरी कंपनी अलग अलग वेतन देगी। प्रशिक्षु सुपरवाइजर को कंपनी 15 हजार रुपये मासिक वेतन देगी। जबकि प्रशिक्षु को 11ए250 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

क्या लाना होगा साथ

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा कंपनी द्वारा दर्शाई गई योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाणों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।