हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है। जिला हमीरपुर में एक नामी कंपनी द्वारा साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
कब होगा साक्षात्कार?
कंपनी द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार यह साक्षात्कार 31जनवरी, शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे उपरोजगार कार्यालय नादौन में आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : चरस की खेप लेकर जा रहा था युवक, बीच रास्ते में हो गया पुलिस से सामना
कितने भरे जाएंगे पद?
यह साक्षात्कार मोहाली की प्रसिद्ध कंपनी स्वराज इंजिन्स लिमिटेड द्वारा अप्रेंटिस के 500 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। साथ ही युवाओं के पास टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, मशीनिस्ट, डीजल मेकेनिक, ट्रैक्टर, मेकेनिक फिटर, MMV डिप्लोमा और पेंटर ट्रेड में से किसी एक ट्रेड में ITI डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : नशे ने उजाड़ा परिवार, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
क्या रहेगी आयु सीमा?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कितना मिलेगा वेतन?
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से 14,500 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचली मुंडा लाया फ्रांस की दुल्हनिया, हिंदू रीति-रिवाज से निभाई शादी की रस्में
क्या रखी गई हैं शर्तें?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
- इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
- साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
- हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
- इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
- इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करवा होगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर पर चल रही देवर के ब्याह की तैयारियां, भाभी ने झूठी कहानी रच किया ड्रामा
क्या लाना होगा साथ?
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर आना अनिवार्य है। जैसे कि-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म तिथि
- योग्यता प्रमाण पत्र
- मार्कशीट
- ITI डिप्लोमा
- मूल प्रमाण पत्र
- हिमाचली प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
