मंडी। हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के लिए अचछी खबर आई है। मंडी जिले में बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय के तहत आंगबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के कई पद भरे जाएंगे। इसके लिए इच्छुक महिलाओं को निर्धारित अंतिम तिथि तक अप्लाई करना होगा। तय तारीख के बाद किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कितने भरे जाएंगे पद?
बाल विकास परियोजना करसोग के अधीन आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 41 पद भरे जाएंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस की नाक के नीचे से कैदी फरार, पेशी के लिए लाया था जेल से बाहर
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 26 अगस्त, मंगलवार रखी गई है। इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर अपने पूरे दस्तावेजों समेत 26 अगस्त को शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी करसोग के कार्यलय में आवेदन कर सकती हैं।
कब और कहां होगा साक्षात्कार?
योग्य उम्मीदवारों के साक्षात्कार 5 सितंबर, शुक्रवार और 6 सितंबर, शनिवार को सुबह 11 बजे SDM कार्यालय करसोग में आोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी करसोग विपाशा भाटिया ने दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर युवकों ने मचाया हुड़दंग, 10 गाड़ियों से की तोड़-फोड़; और...
क्या रहेगा आयु सीमा?
आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु सीमा भी तय की गई है। इच्छुक महिलाओं की उम्र आवेदन करने की अंतिम तिथि तक 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिकाओं के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण रखी गई है। हालांकि, इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वालीं महिला उम्मीदवार संबंधित प्रमाण पत्र आवेदन के साथ लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पक्षियों को दाना डालने आया था टीचर, बंदरों ने घेरा- छत से गिर गया बेचारा
क्या रखी गई हैं शर्तें?
- आवेदक हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 50 हजार रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक का नाम उस आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए, जहां वह आवेदन कर रही है।
कैसे होगा चयन?
इस भर्ती के लिए महिला उम्मीदवारों का चयन अंकों के आधार पर होगा। चयन प्रक्रिया 25 अंकों के आधार पर होगी। जिसमें-
- शैक्षणिक योग्यता- 10 अंक
- अनुभवी- 3 अंक
- दिव्यांगता- (40% या अधिक)- 2 अंक
- SC/ST/OBC- 2 अंक
- बालिका आश्रम की प्रवासिनी- 3 अंक
- एकल नारी- 3 अंक
- दो बेटियों तक सीमित परिवार की अविवाहित महिला- अंक
- बेटियों की माता- 2 अंक
- साक्षात्कार- 3 अंक
यह भी पढ़ें : हिमाचल में निकली खिलखिलाती धूप, जानिए अब कब बरसेगी आसमान से आफत
क्या लाना होगा साथ?
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार महिलाओं को कुछ दस्तावेज साक्षात्कार वाले दिन साथ लाने होंगे। जैसे कि-
- पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- शैक्षिक प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
