हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के लिए अचछी खबर आई है। हमीरपुर जिले में बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय के तहत आंगबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के कई पद भरे जाएंगे। इसके लिए इच्छुक महिलाओं को निर्धारित अंतिम तिथि तक अप्लाई करना होगा। तय तारीख के बाद किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कितने भरे जाएंगे पद?
बाल विकास परियोजना हमीरपुर के अधीन आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 14 पद भरे जाएंगे
यह भी पढ़ें- हिमाचल : बैंक से पेंशन लेकर लौट रहे थे सेना अधिकारी, सांड ने उठाकर पटका- हुई मौ*त
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 15 जुलाई, बुधवार रखी गई है। इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर अपने पूरे दस्तावेजों समेत 15 जुलाई को शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी हमीरपुर के कार्यलय में आवेदन कर सकती हैं।
कब और कहां होगा साक्षात्कार?
योग्य उम्मीदवारों के साक्षात्कार 20 जुलाई , सोमवार को सुबह 10 बजे SDM कार्यालय हमीरपुर में आोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी हमीरपुर सुनीता शर्मा ने दी है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में डॉक्टरों की लापरवाही! डिलीवरी के बाद महिला की मौ.त, एक दिन की नवजात ने खोई मां
कहां-कहां भरे जाएंगे पद?
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
- ग्राम पंचायत बस्सी झनियारा के आंगनवाड़ी केंद्र मुहान- एक पद
- नगर निगम क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र MCW-7A- एक पद
यह भी पढ़ें- हिमाचल : शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने मा.र डाली मां- डंडे से पी*टा, आरोपी गिरफ्तार
- आंगनवाड़ी सहायिका
- नगर निगम क्षेत्र हमीरपुर के आंगनवाड़ी केंद्रों MCW-2B- एक पद
- MCW-7A- एक पद
- MCW-11A- एक पद
- MCW-11C- एक पद
- अणु के आंगनवाड़ी केंद्र सियूणी- एक पद
- जंगल रोपा पंचायत के जंगल- एक पद
- हार-2- एक पद
- बकारटी-2- एक पद
- नाल्टी पंचायत के डकोहल- एक पद
- बस्सी झनियारा पंचायत के छबोट घिरथां- एक पद
- छल अप्पर तथा ग्राम पंचायत ब्राहलड़ी के आंगनवाड़ी केंद्र घोरी- एक पद
यह भी पढ़ें- सावधान हिमाचल! अगले पांच दिन सताएगी भारी बारिश, आंधी-तूफान का भी अलर्ट
क्या रहेगा आयु सीमा?
आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु सीमा भी तय की गई है। इच्छुक महिलाओं की उम्र आवेदन करने की अंतिम तिथि तक 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिकाओं के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण रखी गई है। हालांकि, इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वालीं महिला उम्मीदवार संबंधित प्रमाण पत्र आवेदन के साथ लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : नई बाइक बनी काल, घर से कुछ ही दूरी पर ट्रक से टकराई, 22 वर्षीय युवक की मौ.त
क्या रखी गई हैं शर्तें?
- आवेदक हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 50 हजार रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक का नाम उस आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए, जहां वह आवेदन कर रही है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल के सरकारी स्कूलों में आज नहीं पका खाना, भूख से बच्चे परेशान; जानें क्या है वजह
कैसे होगा चयन?
इस भर्ती के लिए महिला उम्मीदवारों का चयन अंकों के आधार पर होगा। चयन प्रक्रिया 25 अंकों के आधार पर होगी। जिसमें-
- शैक्षणिक योग्यता- 10 अंक
- अनुभवी- 3 अंक
- दिव्यांगता- (40% या अधिक)- 2 अंक
- SC/ST/OBC- 2 अंक
- बालिका आश्रम की प्रवासिनी- 3 अंक
- एकल नारी- 3 अंक
- दो बेटियों तक सीमित परिवार की अविवाहित महिला- अंक
- बेटियों की माता- 2 अंक
- साक्षात्कार- 3 अंक
यह भी पढ़ें- हिमाचल सचिवालय की महिला कर्मचारी की ह*त्या- बेटे ने डंडे से पी.टा, पुलिस ने किया अरेस्ट
यह भी पढ़ें : हिमाचल में निकली खिलखिलाती धूप, जानिए अब कब बरसेगी आसमान से आफत
क्या लाना होगा साथ?
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार महिलाओं को कुछ दस्तावेज साक्षात्कार वाले दिन साथ लाने होंगे। जैसे कि-
- पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- शैक्षिक प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
