#रोजगार

March 8, 2024

हिमाचल में 200 पदों पर निकली भर्ती, 21 हजार मिलेगा वेतन; 10वीं पास को भी मौका

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, सुजुकी मोटर गुजरात प्रा. लि. कंपनी को हंसलपुर प्लांट गुजरात के लिए कैंपस साक्षात्कार का आयोजन करने आईटीआई मंडी आ रही है। आईटीआई मंडी में यह कैंपस साक्षात्कार 15 मार्च को होगा और इसमें केवल युवक ही भाग ले सकते हैं।

कितनी होनी चाहिए आयु

जानकारी के अनुसार, साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवार के 10वीं में 40 फीसदी अंक और आईटीआई में 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। इसके लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 26 वर्ष तक होनी चाहिए।

किन अभ्यर्थियों के होंगे साक्षात्कार

कंपनी द्वारा साल 2018 से लेकर 2023 तक दिए गए व्यवसायों में आईटीआई/एनसीवीटी/एससीवीटी पास प्रशिक्षणार्थियों जैसे फिटर, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, टर्नर, मशीनीस्ट, इलेक्ट्रानिक्स, वायरमैन, वेल्डर, सीओइ ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रीशियन, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, पेंटर जनरल, टूल एंड डाई मेकर, ट्रैक्टर मैकेनिक, शीट मेटल व्यवसाय के पास अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लेगी।

कंपनी को है जरूरत

सुजुकी मोटर गुजरात प्रा. लि. कंपनी को हंसलपुर प्लांट गुजरात के 200 अभ्यर्थियों की जरूरत है। जॉब अवधि के लिए एक साल और अवधि अनुबंध योजना के तहत 7 महीने के लिए होगी।

कितनी मिलेगी सैलरी और सुविधा

चयनित उम्मीदवार को कंपनी 21000 सीटीसी, इन हैंड मंथली सैलरी 15800 प्रतिमाह और अप्रेंटशीप के लिए 14925 प्रतिमाह देगी। इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा अन्य सुविधाएं जैसे सबसीडाइज्ड कैंटीन, पीएफ, मेडिकल इनश्योरेंस, यूनिफॉर्म/शूज और किराये की सुविधा भी दी जाएगी।

कर सकते हैं संपर्क

संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी राजेंद्र कटोच ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार 88590-54824 और 95201-96044 पर संपर्क कर सकते हैं।
Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख