सिरमौर। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं और बिना लंबी लिखित परीक्षा के सीधे रोजगार पाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी सहयोग से प्राइवेट सेक्टर में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। जिला सिरमौर रोजगार कार्यालय के माध्यम से 21 और 22 अप्रैल को दो दिन तक कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कुल 60 पदों पर भर्ती की जाएगी। खास बात यह है कि इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
पहले दिन 50 पदों पर होगी भर्ती
जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 अप्रैल को कालाअम्ब स्थित ब्लू स्टार कंपनी के लिए अस्थायी ऑपरेटर के 50 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए इंटरव्यू सुबह 10 बजे से जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: काम से बाहर गई थी पत्नी, बेटा गया था ननिहाल- घर पर अकेले व्यक्ति ने लगा लिया फं*दा
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर 12वीं पास या आईटीआई (फिटर, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटर मैकेनिक, पंप ऑपरेटर और वेल्डर) होना अनिवार्य है।
कितना मिलेगा वेतन
चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 20,800 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा, साथ ही कंपनी की ओर से अन्य सुविधाएं भी मिल सकती हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की जेल में पहुंच रहा था गांजा, कैदी मौज से चला रहे थे फोन- अंदर से ही कॉल कर मांगी फिरौती
दूसरे दिन 10 पदों के लिए इंटरव्यू
22 अप्रैल को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड द्वारा 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें क्लर्क के 2 पद और डेवलपमेंट मैनेजर (सेल्स व मार्केटिंग) के 8 पद शामिल हैं।
इनमें से 4 पद पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित रखे गए हैं।
क्या रहेगी आयु सीमा?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: अप्रैल में 52% ज्यादा बारिश, जगह-जगह लैंडस्लाइड- अब यहां गाड़ी पर गिरी बड़ी-बड़ी चट्टानें
कितना मिलेगा वेतन
शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास या स्नातक (ग्रेजुएशन) निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए भी चयनित उम्मीदवारों को लगभग 20,800 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इंटरव्यू सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।
क्या लाना होगा साथ?
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म तिथि
- मार्कशीट
- मूल प्रमाण पत्र
- हिमाचली प्रमाण पत्र
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
यह भी पढ़ें : हिमाचल: अचानक टूटी लिफ्ट की तार, चपेट में आया 29 वर्षीय युवक- पीछे छूट गई मासूम बेटी
ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी, बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा मौका
सभी अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार विभागीय पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और अपनी प्रोफाइल के माध्यम से संबंधित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस वेबसाइट पर करें लॉगिन
जिन उम्मीदवारों का पहले ऑफलाइन पंजीकरण हुआ है, उन्हें भी अब ईईएमआईएस वेबसाइट पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाकर अपनी प्रोफाइल अपडेट करनी होगी।
यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही उम्मीदवार इंटरव्यू में भाग ले पाएंगे।
यहां करें संपर्क, सीमित समय का मौका
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए 9650074838 और 9797597375 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि यह एक अच्छा अवसर है, इसलिए समय रहते रजिस्ट्रेशन कर इंटरव्यू में जरूर भाग लें।
