#अपराध
April 18, 2026
हिमाचल: काम से बाहर गई थी पत्नी, बेटा गया था ननिहाल- घर पर अकेले व्यक्ति ने लगा लिया फं*दा
काम से बाहर गई था पत्नी पति ने उठा लिया गलत कदम
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा से एक दुखद और दर्दनाक मामला सामने आया है। जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। यहां पर एक 52 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला चंबा के विधानसभा क्षेत्र भटियात की चलामा पंचायत के कमलाड़ी गांव का है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति घर बनाने का काम करता था और पिछले कुछ दिनों के किराए के मकान में रहता था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की जेल में पहुंच रहा था गांजा, कैदी मौज से चला रहे थे फोन- अंदर से ही कॉल कर मांगी फिरौती
घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। उस समय उसकी पत्नी किसी जरूरी काम से बकलोह क्षेत्र गई हुई थी और घर पर वह अकेला था। करीब सुबह 11 बजे एक राहगीर जब वहां से गुजर रहा था, तो उसकी नजर घर के लैंटर से बाहर निकले लोहे के सरिए पर पड़ी, जहां गिरधारी लाल फंदे से लटका हुआ था।
यह दृश्य देखकर वह घबरा गया और तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और देखते ही देखते वहां हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी और गांव के पूर्व प्रधान भी मौके पर पहुंच गए। पूर्व प्रधान ने तुरंत पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: अप्रैल में 52% ज्यादा बारिश, जगह-जगह लैंडस्लाइड- अब यहां गाड़ी पर गिरी बड़ी-बड़ी चट्टानें
गिरधारी लाल उम्र 52 साल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नडीनाल गांव, ग्राम पंचायत गढ़ाना का रहने वाला था। वह पेशे से मिस्त्री का काम करता था और रोज़गार के चलते काफी समय से कमलाड़ी गांव में किराए के कमरे में रह रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार वह सामान्य जीवन जी रहा था और किसी बड़ी परेशानी की जानकारी पहले सामने नहीं आई थी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शक को फंदे से उतारा और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस जांच के दौरान परिजनों से भी पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने किसी भी तरह की साजिश या शक से इनकार किया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: अचानक टूटी लिफ्ट की तार, चपेट में आया 29 वर्षीय युवक- पीछे छूट गई मासूम बेटी
बताया जा रहा है कि घटना के समय गिरधारी का इकलौता बेटा घर पर नहीं था। वह हाल ही में जमा दो (12वीं) की परीक्षा देने के बाद इन दिनों पठानकोट में अपने ननिहाल गया हुआ है।
इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि गिरधारी लाल ने इतना बड़ा कदम किन कारणों से उठाया। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।