#हादसा

April 18, 2026

हिमाचल: अचानक टूटी लिफ्ट की तार, चपेट में आया 29 वर्षीय युवक- पीछे छूट गई मासूम बेटी

सामान ले जाने के लिए इस्तेमाल हो रही थी लिफ्ट

शेयर करें:

himachal news

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक बेहद दर्दनाक और दुखद हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यह हादसा शंभूवाला स्थित एक निजी दवाई कंपनी सनवेट हेल्थ केयर में शुक्रवार शाम को हुआ।

अचानक टूटी लिफ्ट की तार 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोज़ की तरह कंपनी में कामकाज चल रहा था और सामान को एक जगह से दूसरी जगह भेजने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल किया जा रहा था। करीब शाम 7 बजे अचानक एक बड़ा हादसा हो गया। जिस लिफ्ट के जरिए सामान ऊपर भेजा जा रहा था, उसकी तार अचानक टूट गई और लिफ्ट तेजी से नीचे गिर गई।

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू बंगाल में करेंगे चुनाव प्रचार, जयराम बोले- पहले बिहार गए थे..वहां बोलेरो में फिट हुई कांग्रेस

लिफ्ट में सवार था एक युवक 

बताया जा रहा है कि उस समय लिफ्ट में एक युवक भी मौजूद था। लिफ्ट के अचानक गिरने से उसे संभलने का कोई मौका नहीं मिला और वह बुरी तरह घायल हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई और कंपनी के कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

इलाज के दौरान तोड़ा दम 

घायल युवक को तुरंत नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए इलाज शुरू किया। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

 

यह भी पढ़ें : पंचायत चुनाव पर CM सुक्खू का मास्टरस्ट्रोक: कार्यकर्ताओं को दिया फ्री हैंड; नहीं होगा कोई पार्टी बंधन

मृतक की पहचान 

मृतक की पहचान टीका राम उम्र 29 साल पुत्र रूप सिंह के रूप में हुई है, जो सिरमौर जिले के रुखड़ी गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार का सहारा था और उसके पीछे एक छोटी मासूम बेटी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 3 दागी प्रोफसरों पर गिरी गाज, कॉलेज छात्राओं से नीचता करने पर नौकरी से किए बर्खास्त

 

इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना के बाद कंपनी परिसर में हड़कंप मच गया। जैसे ही इस हादसे की सूचना अस्पताल से पुलिस को मिली, पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जो शनिवार को किया जाएगा। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि हादसे के सही कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में लिफ्ट की तकनीकी खराबी और उसकी तार टूटने को मुख्य वजह माना जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 3 दागी प्रोफसरों पर गिरी गाज, कॉलेज छात्राओं से नीचता करने पर नौकरी से किए बर्खास्त

पुलिस कर रही मामले की जांच 

सिरमौर के पुलिस अधीक्षक ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि टीम मौके पर जाकर पूरे मामले की बारीकी से जांच करेगी। यह भी देखा जाएगा कि कहीं लापरवाही या सुरक्षा मानकों की अनदेखी तो नहीं हुई। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, ताकि हादसे के असली कारणों का पता लगाया जा सके और यदि किसी की गलती सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख