#यूटिलिटी

April 18, 2026

हिमाचल: अप्रैल में 52% ज्यादा बारिश, जगह-जगह लैंडस्लाइड- अब यहां गाड़ी पर गिरी बड़ी-बड़ी चट्टानें

ज्यादा बारिश से बढ़ रहे लैंडस्लाइड के मामले

शेयर करें:

weather alert IMD

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है और आसमान से आफत बरसने की चेतावनी जारी हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल प्रदेशभर में मौसम खराब रहने के आसार हैं। इस दौरान कई जिलों में तेज आंधी, ओलावृष्टि और बारिश को लेकर  येलो अलर्ट  जारी किया गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

सुबह-सवेरे हुआ बड़ा लैंडस्लाइड

बता दें कि प्रदेश के कुल्लू जिला के मणिकर्ण क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा लैंडस्लाइड देखने को मिला, जिसने कुछ देर के लिए लोगों में दहशत पैदा कर दी। अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बड़ी-बड़ी चट्टानें नीचे सड़क की ओर गिरने लगीं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: अचानक टूटी लिफ्ट की तार, चपेट में आया 29 वर्षीय युवक- पीछे छूट गई मासूम बेटी

 

इसी दौरान वहां से गुजर रही एक गाड़ी इसकी चपेट में आ गई। देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका ढांचा बुरी तरह टूट गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।

ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

यह घटना बरशैणी-घट्टीगढ़ पॉइंट के पास की बताई जा रही है, जो पहाड़ी और संवेदनशील इलाका माना जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले पहाड़ी से हल्का मलबा गिरना शुरू हुआ। इसे देखते ही ड्राइवर को खतरे का अंदेशा हो गया और उसने बिना देर किए गाड़ी रोककर तुरंत बाहर निकलना। 

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू बंगाल में करेंगे चुनाव प्रचार, जयराम बोले- पहले बिहार गए थे..वहां बोलेरो में फिट हुई कांग्रेस

 

ड्राइवर की यही सूझबूझ उसकी जान बचाने में काम आई, क्योंकि कुछ ही सेकंड बाद भारी चट्टानें तेजी से नीचे गिरीं और गाड़ी को पूरी तरह कुचल दिया। अगर वह कुछ देर भी करता, तो यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था।

ज्यादा बारिश से बढ़ रहे लैंडस्लाइड के मामले

जानकारी के मुताबिक, इस साल अप्रैल महीने में सामान्य से करीब 52 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ों की मिट्टी ढीली हो गई है, जिससे लैंडस्लाइड की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।

 

यह भी पढ़ें : पंचायत चुनाव पर CM सुक्खू का मास्टरस्ट्रोक: कार्यकर्ताओं को दिया फ्री हैंड; नहीं होगा कोई पार्टी बंधन

 

प्रदेश के कई इलाकों में छोटे-बड़े भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है बल्कि लोगों की सुरक्षा को भी खतरा बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इसी तरह बारिश जारी रही, तो आने वाले दिनों में और भी ऐसी घटनाएं देखने को मिल सकती हैं।

मौसम विभाग का अलर्ट: बारिश और ओलावृष्टि के आसार

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भी प्रदेश के मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, आने वाले 24 से 48 घंटों के दौरान कई जिलों में बारिश जारी रह सकती है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है, वहीं कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 3 दागी प्रोफसरों पर गिरी गाज, कॉलेज छात्राओं से नीचता करने पर नौकरी से किए बर्खास्त

ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, नीचे बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश जारी रह सकती है।
इसके अलावा कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जो स्थिति को और अधिक जोखिम भरा बना सकती हैं। ऐसे में पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

तापमान में भारी गिरावट, फिर बढ़ी ठंड

पिछले 24 घंटों के दौरान खराब मौसम के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। भुंतर में अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस गिरकर 22.4°C रह गया, जबकि मनाली में 6.4 डिग्री की गिरावट के बाद तापमान 18°C दर्ज किया गया। इसी तरह सुंदरनगर और मंडी में भी तापमान में गिरावट देखी गई, जिससे एक बार फिर ठंड का असर महसूस होने लगा है। लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 3 दागी प्रोफसरों पर गिरी गाज, कॉलेज छात्राओं से नीचता करने पर नौकरी से किए बर्खास्त

20 अप्रैल तक मौसम खराब, फिर मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार, 20 अप्रैल तक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब बना रह सकता है, खासकर ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में। इसके बाद 21 अप्रैल से मौसम में सुधार आने और धूप खिलने की उम्मीद जताई गई है। हालांकि, 23 अप्रैल के आसपास एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में फिर से बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख