सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से एक निजी कंपनी के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं।
कितने भरे जाएंगे पद?
इन पदों के लिए सिर्फ पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 120 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए महज 2 दिन का समय बचा है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में बना 'बुर्ज खलीफा' : पानी की नहीं होगी कमी, 11 गांव के लोगों की बुझाएगा प्यास
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
इन पदों के लिए अभ्यर्थी का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर देवेंद्र कुमार ने दी है।
कब होंगे इंटरव्यू?
इस भर्ती प्रकिया में SIS सिक्योरिटी एंड इटेलिजेंस सर्विसिज इंडिया लिमिटेड, RTA हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद भरे जाएंगे। ये साक्षात्कार जिले के अलग-अलग रोजगार कार्यालायों में अलग-अलग दिन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- त्योहारी सीजन में जनता को मार...सुक्खू सरकार बंद करने जा रही कई राशन कार्ड, मगर क्यों
कहां होंगे इंटरव्यू?
- उप-रोजगार कार्यालय राजगढ़- 22 सितंबर, 2026 (मंगलवार)
- उप-रोजगार कार्यालय संगड़ाह- 23 सितंबर, 2026 (बुधवार)
- जिला रोजगार कार्यालय नाहन- 24 सितंबर, 2026 (गुरुवार)
यह भी पढ़ें- HRTC में 831 ड्राइवरों के पद खाली : बुलावे का इंतजार कर रहे टेस्ट पास कर चुके युवा
क्या रहेगी आयु सीमा?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार का कद 168 सेंटीमीटर से ज्यादा होना चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी?
इंटरव्यू में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से हर महीने अच्छी-खासी सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा कंपनी के नियमों के अनुसार अन्य लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : गहरी खाई में गिरी HRTC बस, ब्रेक फेल होने से पेश आया हाद.सा; चीखों से दहला इलाका
क्या रखी गई हैं शर्तें?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
- इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
- साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
- हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
- इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
- इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल सिया ह**त्यकांड : परिवार को मिली 10 लाख रुपये मदद, बहनों की पढ़ाई भी मुफ्त
क्या लाना होगा साथ?
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म तिथि
- मार्कशीट
- मूल प्रमाण पत्र
- हिमाचली प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
