#विविध

September 19, 2026

हिमाचल सिया ह**त्यकांड : परिवार को मिली 10 लाख रुपये मदद, बहनों की पढ़ाई भी मुफ्त

मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस संबंध में उपायुक्त मंडी को भेजा पत्र

शेयर करें:

19 years college girl siya guleria case cm sukhu financial help family mandi

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गुलेरिया परिवार के लिए मुश्किल समय में सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है। दिवंगत सिया गुलेरिया के परिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से कुल 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है।

सिया के परिवार को सरकार का सहारा

इस स्वीकृत राशि में पांच लाख रुपये परिवार को मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे। जबकि पांच लाख रुपये मकान निर्माण के लिए निर्धारित किए गए हैं। सरकार की ओर से आर्थिक सहायता मिलने से बेटी को खो चुके परिवार को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में अब मनमर्जी से पैसा नहीं खर्च सकेंगी पंचायतें, मोदी सरकार ने लागू की शर्तें

बहनों की पढ़ाई भी मुफ्त

इसके साथ ही सिया की दो छोटी बहनों की पढ़ाई का खर्च भी सरकार की ओर से उठाया जाएगा। दोनों बहनों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। सिया की दोनों छोटी बहनों की पढ़ाई का पूरा खर्चा सरकार उठाएगी।

CM सुक्खू ने दी आर्थिक सहायता

गुलेरिया परिवार की आर्थिक स्थिति और उन्हें सरकारी सहायता दिलाने का मामला सरकाघाट के पवन ठाकुर ने मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया था। उन्होंने परिवार के लिए मुआवजा और आर्थिक सहायता जारी करने की मांग रखी थी। मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंचाए जाने के बाद सरकार की ओर से सहायता मंजूर की गई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पुलिस ने बस में दबोचे केरल के दो युवक : 2 KG से अधिक चरस बरामद

परिवार को मिली 10 लाख रुपये मदद

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बीते वीरवार को इस संबंध में उपायुक्त मंडी को पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से स्वीकृत सहायता राशि से संबंधित आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अब प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया पूरी कर परिवार को स्वीकृत सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री का जताया आभार

परिवार के लिए आर्थिक मदद मंजूर होने पर पवन ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत सिया गुलेरिया को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

यह भी पढ़ें- HRTC में 831 ड्राइवरों के पद खाली : बुलावे का इंतजार कर रहे टेस्ट पास कर चुके युवा

मकान बनाने के लिए भी मिला पैसा

सरकार की ओर से मिली सहायता ऐसे समय में महत्वपूर्ण मानी जा रही है- जब परिवार बेटी को खोने के बाद आर्थिक और भावनात्मक संकट से गुजर रहा है। मकान निर्माण के लिए अलग से पांच लाख रुपये मिलने से परिवार को आवास से जुड़ी जरूरत पूरी करने में भी मदद मिलेगी।

सिया हत्याकांड में ट्रायल जारी

उधर, बहुचर्चित सिया हत्याकांड की न्यायिक प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है। मामले का ट्रायल अतिरिक्त सत्र न्यायालय सरकाघाट में चल रहा है। सुनवाई के दौरान अब तक अभियोजन पक्ष के कुल 43 गवाहों में से 33 की गवाही पूरी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में अब भूकंप पर रखी जाएगी नजर : नया प्लान तैयार, लोगों को सतर्क करेगा सिग्नल

10 गवाहों के बयान दर्ज होना बाकी

इसका मतलब है कि मामले में अब 10 गवाहों के बयान दर्ज होना बाकी हैं। अदालत में जिन गवाहों की गवाही हो चुकी है, उनसे बचाव पक्ष की ओर से जिरह भी की जा रही है। मामले की सुनवाई आगे बढ़ने के साथ बाकी गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

अदालत में 200 से अधिक पन्नों का चालान दाखिल

सिया हत्याकांड की जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने अदालत में 200 से अधिक पन्नों का चालान पेश किया था। इसके बाद मामले की सुनवाई शुरू हुई और गवाहों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया आगे बढ़ी। अब तक 33 गवाहों की गवाही पूरी होने के बाद ट्रायल अपने अगले चरण की ओर बढ़ रहा है। शेष गवाहों के बयान और बचाव पक्ष की जिरह के बाद मामले की न्यायिक प्रक्रिया आगे जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के प्राइवेट अस्पतालों में पैकेज का खेल : 3 रुपये की सिरिंज 20 में बेच रहे, मरीज परेशान

आरोपी को फांसी देने की उठी मांग

फिलहाल एक ओर जहां सिया के परिवार को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता मिलने से कुछ राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर अदालत में चल रहे हत्याकांड के ट्रायल में भी गवाही की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है। परिवार और मामले से जुड़े लोग अब शेष न्यायिक प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों ने आरोपी को फांसी देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में महिला और 16 साल की लड़की लापता, तीन दिन से तलाश में भटक रहे परिजन

बेरहमी से की सिया की हत्या

गौरतलब है कि बीती 13 अप्रैल को सरकाघाट क्षेत्र में सुबह-सवेरे हुए इस हत्याकांड ने पूरे हिमाचल को हिला कर दिया था। 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा सिया गुलेरिया की बेरहमी से हत्या कर दी गई।  

घर से 1 KM दूर हुआ मर्डर

सिया गुलेरिया पुत्री जोगिंद्र कुमार नैण गांव, गोपालपुर सरकाघाट की रहने वाली थी। सिया रोज की तरह उस दिन भी घर से कॉलेज के लिए निकली थी। घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर ही घात लगाए बैठे हत्यारे ने उस पर अचानक हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में एक और मर्ड*र! सड़क किनारे पड़ी मिली गोल्डी की देह, सिर और माथे पर गहरे निशान

हुड पहन आया था आरोपी

बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपना चेहरा छिपाने के लिए हुड पहन रखा था। उसने पहले दराट से युवती की बाजू पर वार किया, जिससे वह सड़क पर गिर गई। इसके बाद आरोपी ने उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया- जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हत्या कर मौके से फरार

वारदात इतनी निर्मम थी कि जिसने भी घटना के बारे में सुना, वह सन्न रह गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात के कुछ ही देर बाद गांववालों ने आरोपी को जंगल से पकड़ लिया। आरोपी की एक वीडियो भी वायरल हुई थी- जिसमें आरोपी को रस्सियों से बांधा हुआ है और पुलिस उसे ले जा रही है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि आरोपी उम्र में मृतका से काफी बड़ा नजर आ रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख