शिमला। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के समाप्त होने के बाद प्रदेश की सुक्खू सरकार अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई। इस बार के चुनाव में रोजगार एक बड़ा मुद्दा था और सत्ता में आने के बाद से ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार रोजगार देने के संबंध में कोई ठोस व्यापक कदम नहीं उठा पाई थी।
आचार संहिता के कारण लटक गई थी भर्ती
ऐसे में अब प्रदेश सरकार ने सूबे के युवाओं को नौकरी देने की दिशा में ठोस कदम उठाते हुए कांस्टेबल के 1226 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जा रही है इस भर्ती को लेकर पुलिस मुख्यालय द्वारा नियम पहले ही तैयार कर लिए गए थे मगर आदर्श आचार संहिता लगने के कारण इसे रोकना पड़ा था। यह भी पढ़ें: हिमाचल में आचार संहिता हटते ही 397 पदों पर निकली भर्ती, जानें डिटेल वहीं, अब जब आदर्श आचार संहिता हट गई है तो फिर से उन्हीं नियमों के तहत ही सरकार ने कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा को आगे बढ़ा दिया।महिलाओं को 25 नहीं 30% आरक्षण
आपको बता दें कि इस भर्ती में महिलाओं को 30% आरक्षण दिया जाएगा। इसके तहत जहां पुरुष अभ्यर्थियों के 818 पद निकाले गए हैं वहीं 351 महिला कांस्टेबल की भर्ती होनी है। साथ ही साथ पुरुष ड्राइवर के 57 पद भी इसी भर्ती के तहत भरे जाने हैं। यह सभी पद तृतीय श्रेणी के हैं और सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाने हैं।किस जिले से कितने पदों पर होगी भर्ती
- बिलासपुर जिले से महिला कांस्टेबल की 18 पद, पुरुष कांस्टेबल के 46 पद और तीन पद ड्राइवर के भरे जाने हैं
- चंबा जिले से महिला कांस्टेबल के 27 पद, पुरुष कांस्टेबल के 62 पद और चार पद ड्राइवर के भरे जाने हैं
- हमीरपुर में 23 पदों पर महिला कांस्टेबल की भर्ती होगी, 54 पदों पर पुरुष और चार पद ड्राइवर के भरे जाएंगे
- कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा 180 पद पुरुष कांस्टेबल के और 77 पद महिला कांस्टेबल के भरे जाएंगे साथ ही 12 ड्राइवर की भर्ती भी होगी
- किन्नौर में 10 पद पुरुष कांस्टेबल साथ में एक ड्राइवर का पद और महिला कांस्टेबल के चार पद भरे जाएंगे
- कुल्लू जिले में पुरुष कांस्टेबल के 52 पद और चालक के चार पद साथ ही महिला कांस्टेबल के 22 पद भरे जाएंगे
- लाहौल स्पीति में पुरुष कांस्टेबल के चार पद और महिला कांस्टेबल के दो पद भरे जाएंगे
- मंडी में आर्ट ड्राइवर के साथ में पुरुष कांस्टेबल के 119 पद भरे जाएंगे और 51 पदों पर महिला कांस्टेबल को तैनाती मिलेगी
- शिमला में पुरुष कांस्टेबल के पदों का आंकड़ा 97 होगा सात पद ड्राइवर के होंगे और 42 पद महिला कांस्टेबल के भरे जाएंगे
- सिरमौर जिले में 27 पद महिला कांस्टेबल के 62 पद पुरुष कांस्टेबल के और पांच ड्राइवर के पद भरे जाएंगे
- सोलन जिले में 30 पदों पर महिला कांस्टेबल की भर्ती होगी एवं पांच ड्राइवर के साथ 69 पद पुरुष कांस्टेबल्स के भरे जाएंगे
- ऊना जिले में 62 पदों पर पुरुष कांस्टेबल की भर्ती होगी और चार ड्राइवर के साथ 27 महिला कांस्टेबल की पदों पर भर्ती की जानी है
