चंबा। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा मौका है। जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से 23 अक्तूबर को रोजगार मेला (कैंपस इंटरव्यू) लगाया जा रहा है। इसमें नालागढ़ की TVS सप्लाई चेन सॉल्यूशंस लिमिटेड में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी।

10वीं-12वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन

फ्लोर स्टाफ के इन पदों के लिए सिर्फ पुरुष उम्मीदवार ही इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवार का 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्र 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : नवरात्र में शक्तिपीठ मंदिरों में पहुंच रहे लाखों श्रद्धालु, कपाट खोलने की टाइमिंग बदली- जानें

कितना मिलेगा वेतन?

साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी वेतन के साथ साथ भत्ते और सुविधाएं भी देगी। चयनित उम्मीदवारों को 14300 रुपए मासिक वेतन के दिया जाएगा। इसी के साथ-

  • ओवरटाइम भत्ता
  • PFA ESIC
  • अन्य सुविधाएं

सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा इंटरव्यू

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय चम्बा पहुंचकर इंटरव्यू दे सकते हैं। उम्मीदवारों को समय पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें- सुक्खू सरकार को झटका : दिवाली पर शुरू नहीं होगी लॉटरी, कंपनियों ने उठाए सवाल

क्या लाना होगा साथ?

इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जन्म तिथि
  • मार्कशीट
  • मूल प्रमाण पत्र
  • हिमाचली प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

यह भी पढ़ें- हिमाचल : नदी में नहाने गया बुजुर्ग नहीं लौटा, किनारे मिले कपड़े और जूते- जांच में जुटी पुलिस

इंटरव्यू के लिए नहीं मिलेगा यात्रा भत्ता

विभाग ने साफ किया है कि रोजगार मेले में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को किसी भी तरह का यात्रा भत्ता (TA) नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने खर्च पर ही जिला रोजगार कार्यालय चम्बा पहुंचना होगा।