शिमला। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। खास कर बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह मौका शानदार हो सकता है। प्रदेश में आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और एक निजी कंपनी ने 50 से भी अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। युवाओं के लिए राहत भरी बात यह है कि इस नौकरी के लिए उन्हें किसी तरह की कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी, बल्कि इंटरव्यू के माध्यम से उन्हें नियुक्ति मिलेगी। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराइक ने दी है। इसके अलावा उन्होंने भर्ती से संबंधित सारी जानकारी भी सांझा की है।
जिला रोज़गार अधिकारी प्रवीन नगराइक ने भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की है जो की कुछ इस प्रकार से है :
यह भी पढ़ें : हिमाचल में शिक्षा के मंदिर में छात्रा से जातिगत भेदभाव, जातिसूचक शब्द भी कहे
आईसीआईसीआई बैंक (NIIT IFBI)
- पद का नाम: रिलेशनशिप मैनेजर (Relationship Manager)
- कुल पद: 50 पद
- शैक्षणिक योग्यता: किसी भी विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन (स्नातक)।
- वेतन: ₹26,000 रुपये प्रति माह।
- आयु सीमा व पात्रता: 21 से 25 वर्ष (केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र)।
- जॉब लोकेशन: शिमला।
- इंटरव्यू की तारीख व समय: 7 नवंबर, 2026 को सुबह 10:00 बजे।
- इंटरव्यू का स्थान: जिला रोजगार कार्यालय परिसर, यूएस क्लब, शिमला।
- हेल्पलाइन नंबर: 9530525924
यह भी पढ़ें : रामपुर ने खोया अपना नेता, राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए नंदला
महिंद्रा हॉलीडेज एंड रिसॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड (मशोबरा)
- कुल पद: 06 (हाउसकीपिंग - 3 पद, इलेक्ट्रीशियन - 3 पद)
- शैक्षणिक योग्यता: हाउसकीपिंग के लिए 12वीं या ग्रेजुएशन; इलेक्ट्रीशियन के लिए ITI डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
- वेतन: ₹14,000 से ₹15,000 रुपये।
- आयु सीमा: 18 से 27 वर्ष (पुरुष और महिला दोनों पात्र)।
- इंटरव्यू की तारीख: 6 नवंबर, 2026 को सुबह 10:00 बजे।
- इंटरव्यू का स्थान: महिंद्रा हॉलीडेज एंड रिसॉर्ट्स, मशोबरा।
- हेल्पलाइन नंबर: 7018219204
यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस पर शनि की दशा! जयराम बोले- अगले 25 साल तक सत्ता में नहीं आए
इंटरव्यू में जाने से पहले ये काम है बेहद खास
जिला रोज़गार अधिकारी ने स्पष्ट किया है की साक्षात्कार में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का नाम रोज़गार कार्यालय (Employment Exchange) में ऑनलाइन रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है। जिन युवाओं का पंजीकरण नहीं है वह विभाग की आधिकारिक वेबसाइट eemis.hp.gov.in पर जाकर तुरंत अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इंटरव्यू के दिन अभ्यर्थी अपने साथ सभी ज़रूरी शैक्षणिक दस्तावेज सर्टिफिकेट्स, आधार कार्ड और बायोडाटा (Resume) लेकर तय समय पर पहुंचें।
