शिमला। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल, हिमाचल में बंपर भर्ती निकली है- जिसमें एक नामी कंपनी द्वारा खाली पदों को भरा जाएगा। इस सक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छी-खासी सैलरी और कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। खास बात ये है कि इस साक्षात्कार में युवाओं का चयन बिना किसी WRITTEN टेस्ट के होगा।
कितने भरे जाएंगे पद?
इस साक्षात्कार में SIS इंडिया लिमिटेड, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 150 पदों को भरा जाएगा। ये पद रेगुलर बेस के लिए भरे जाएंगे। इस बात की जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीण नगरैक ने दी है।
कब और कहां होगा साक्षात्कार?
कंपनी द्वारा ये साक्षात्कार कल से राजधानी के अलग-अलग रोजगार अधिकारी कार्यालयों में आयोजित किए जाएंगे। ये साक्षात्कार अगले पांच दिन तक यानी 20 दिसंबर तक चलेंगे। यहां देखें लिस्ट-
-
उप रोजगार कार्यालय, सुन्नी-
15 दिसंबर 2025: उप रोजगार कार्यालय सुन्नी में 30 पदों के लिए इंटरव्यू
16 दिसंबर 2025: उप रोजगार कार्यालय ठियोग में 30 पदों के लिए इंटरव्यू
17 दिसंबर 2025: उप रोजगार कार्यालय मशोबरा में 30 पदों के लिए इंटरव्यू
18 दिसंबर 2025: उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 30 पदों के लिए इंटरव्यू
20 दिसंबर 2025: उप रोजगार कार्यालय चिड़गांव में 30 पदों के लिए इंटरव्यू
यह भी पढ़ें : हिमाचल: परिवार की विरासत को बढ़ाया आगे, तीसरी पीढ़ी करेगी देश सेवा- मामा बने मार्गदर्शक
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
इस साक्षात्कार में साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में 10वीं पास या उससे ज्यादा पढ़े-लिखे युवा भाग ले सकते हैं- जिनकी लंबाई 168 cm और वजन 52 से 95kg के बीच होना चाहिए।
क्या रहेगी आयु सीमा?
इस साक्षात्कार में सिर्फ पुरुष ही भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के युवक ने की बांग्लादेशी लड़की से शादी : हिंदू रीति-रिवाज से पूरी हुई रस्में, हर ओर चर्चा
कितना मिलेगा वेतन?
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन, कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी है।
क्या रखी गई हैं शर्तें?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
- इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
- साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
- हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
- इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
- इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा।
यह भी पढ़ें : व्यापारी से लूटे 11 लाख, अपह*रण कर हिमाचल ले गए आरोपी- दो चढ़े पुलिस के हत्थे
क्या लाना होगा साथ?
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर कल सुबह 10.30 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म तिथि
- मार्कशीट
- मूल प्रमाण पत्र
- हिमाचली प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
