#विविध

December 14, 2025

हिमाचल के युवक ने की बांग्लादेशी लड़की से शादी : हिंदू रीति-रिवाज से पूरी हुई रस्में, हर ओर चर्चा

दिल्ली में हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

शेयर करें:

Himachal Groom Bangladesh Bride

चंबा। हिमाचल प्रदेश पिछले कुछ समय से अलग-अलग जिलों में हो रही शादियों को लेकर बेहद चर्चा में बना हुआ है। अब एक बार फिर हिमाचल में एक अनोखी शादी हुई है- जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है। कहते हैं कि प्रेम जाती पाती और सरहदें नहीं देखता। प्यार किसी भी धर्म समुदाय या संस्कृति से नहीं बंधा होता है।

बांग्लादेशी को भाया हिमाचली

वहीं, हिमाचल की संस्कृति और यहां के लोग पूरे देश को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। हिमाचल के कई युवाओं ने विदेशी मेमों के साथ शादी रचाई है और कई दूसरे देशों के युवाओं को हिमाचल की बेटियों की सादगी भायी हैं। अब ऐसी ही एक और शादी हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में भी हुई है।

यह भी पढ़ें : IGMC में बड़ा कांड : जूनियर डॉक्टरों को परेशान कर रहे थे सीनियर- शिकायत करने पर हुए सस्पेंड

बांग्लादेश की दुल्हन, चंबा का दुल्हन

आपको बता दें कि चंबा जिले के सलूणी तहसील के चखोतर गांव खेम राज उर्फ सोनू की शादी पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। उनका विवाह सरहदों को जोड़ने वाला एक खूबसूरत उदाहरण बन गया है। खेम राज ने अपने जीवन साथी के रूप में बांग्लादेश के ढाका की रहने वाली युवती महजवीन को चुना है।

हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी

दोनों ने बीते कल जिला मुख्यालय चंबा में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार, एक-दूसरे के गले में वरमाला डाला और विवाह बंधन में कदम रखा। शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन के परिवारों में खुशी और अपनत्व का माहौल देखने को मिला।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: परिवार की विरासत को बढ़ाया आगे, तीसरी पीढ़ी करेगी देश सेवा- मामा बने मार्गदर्शक

कहां हुई थी दोनों की मुलाकात?

दुल्हन ने बताया कि दोनों की मुलाकात दिल्ली में हुई थी। युवक का दिल्ली में होटल है। वहीं पर बांग्लादेश की युवती ठहरी थी। करीब तीन महीने तक लगातार दोनों की कई बार मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती हो गई और फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।।

सबको पसंद आई दुल्हन

परिवार के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी इस विवाह को खुशियों के साथ स्वीकार किया है। लोगों को बंग्लादेशी दुल्हन बेहद पसंद आई है। लोगों का कहना है कि यह विवाह एकता और अपनापन का सुंदर संदेश देता है। वहीं, दुल्हन को भी पहाड़ी रीति-रिवाज बेहद पसंद आए। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख