हमीरपुर। CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की गृह विधानसभा नादौन से सहकारी सभा से जुड़ा करोड़ों रुपये का मामला सामने आया है। नादौन की गुरयाह कॉआपरेटिव एग्रीकल्चर सर्विसेज सोसायटी के खातों की जांच में करोड़ों की वित्तीय गड़बड़ी सामने आने के बाद सहकारिता विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। 

10.38 करोड़ की गड़बड़ी

मामला वर्ष 2023-24 के वार्षिक ऑडिट के दौरान सामने आया। ऑडिट में सभा के रिकॉर्ड की जांच के दौरान कथित फर्जी ऋण और शेयरधारकों से जुड़े दस्तावेजों में अनियमितताएं पाई गईं। इसके बाद सहकारिता विभाग ने मामले की विस्तृत जांच करवाई। जिसमें 10.38 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी सामने आई। 

यह भी पढ़ें-  हिमाचल के शौर्यन को GOOGLE में मिली नौकरी: सालाना 50 लाख का पैकेज, परिवार में खुशी

पूर्व सचिव पर लगे वित्तीय अनियमितता के आरोप

विभागीय जांच में सभा के पूर्व सचिव अश्वनी कुमार पर वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े आरोप सामने आए हैं। हालांकि, पूर्व सचिव ने इन आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि उन्होंने कोई फर्जी ऋण नहीं दिया और वह किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में बदलेगा बिजली बिल भरने का तरीका- UPI और WhatsApp से भी कर सकेंगे पेमेंट

मामले की गंभीरता को देखते हुए सहकारिता विभाग हमीरपुर ने मंडी के पुलिस अधीक्षक विजिलेंस को पत्र भेजा है। इसमें पूर्व सचिव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और पूरे मामले की विस्तृत जांच करने का आग्रह किया गया है।

सैकड़ों शेयरधारकों की बढ़ी चिंता

10 करोड़ रुपये से अधिक की कथित वित्तीय अनियमितता सामने आने के बाद सभा से जुड़े शेयरधारकों की चिंता बढ़ गई है। ऑडिट में ऋण वितरण और शेयरधारकों के रिकॉर्ड में गड़बड़ी का उल्लेख होने से मामला और गंभीर हो गया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल की सड़कों पर दौड़ेंगी 350 नई बसें- पुरानी होंगी बेड़े से बाहर, कल लिया जाएगा फैसला

विभाग की जांच अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। वर्ष 2024 के बाद का ऑडिट भी जारी है। अगर आगे की जांच में दूसरी वित्तीय अनियमितताएं सामने आती हैं तो मामले का दायरा और बढ़ सकता है।

विजिलेंस से की गई है शिकायत

सहायक पंजीयक सहकारिता विभाग हमीरपुर रवि कुमार के अनुसार, ऑडिट में गबन का मामला सामने आने के बाद पूर्व सचिव के खिलाफ एफआईआर की सिफारिश विजिलेंस से की गई है, ताकि मामले में कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें