#यूटिलिटी
November 6, 2026
10-11 नवंबर को बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

शिमला। त्योहारों के इस सीजन के बीच हर किसी की निगाहें आसमान पर टिकी हुई हैं कि कहीं बारिश बर्फ़बारी उनकी दिवाली ना खराब कर दे। इस बीच प्रदेश में लगातार बढ़ रही ठंड के बीच ताजा अपडेट ये सामने आई है कि हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद मौसम अपना मिजाज अब पूरी तरह से बदलने जा रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 10 और 11 नवंबर को हिमाचल के मौसम बड़ा यू -टर्न लेने वाला है। एक कमज़ोर पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से राज्य के मध्य पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज किए जाने का नया पूर्वानुमान जारी किया गया है।
हिमाचल ब्रेकिंग: धनतेरस के दिन खाई में गिरी गाड़ी, टोटल 10 लोग थे सवार
कब और कहां पर होगी बारिश-बर्फ़बारी ?
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की तरफ से ये स्पष्ट किया गया है कि 9 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम बिल्कुल साफ़ और शुष्क रहेगा। इस दौरान पहाड़ों में खिली धूप के कारण दिन का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि देखि जा सकती है।
मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि 10 और 11 नवम्बर को प्रदेश के कई इलाकों में मौसम खराब हो सकता है। इस दौरान प्रदेश के मध्य पर्वतीय इलाकों में कुछ एक जगहों पर हलकी बारिश दर्ज की जा सकती है, जबकि उंचाई वाले इलाकों में बर्फ़बारी होने के आसार जताए गए हैं।
वहीं, 11 नवंबर को होने वाली बर्फ़बारी केवल लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चम्बा की ऊंची चोटियों तक ही सीमित रहेगा। हालांकि, इस मौसम में होने वाले इस उथल पुथल के बाद पूरे हिमचाल में कड़ाके की शीत लहर चलेगी और न्यूनतम तापमान में भरी गिरावट देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर से मिला खराब पनीर: कॉकरोच वाला आटा भी नष्ट करवाया गया..
शिमला में बर्फ़बारी होगी क्या ?
इसके अलावा शिमला शहर में बर्फ़बारी होने की संभावनाओं को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक शोभित कटियार ने बताया है कि अभी फिलहाल शिमला में बर्फ गिरने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। उनके मुताबिक़ आगे जब भी शिमला या फिर हिमाचल के किसी भी प्रमुख शहर में बर्फ गिरने की कोई भी संभावना बनेगी, तो मौसम विभाग की तरफ से उस बारे में चार पांच दिन पहले ही सूचना जारी कर दी जाएगी।