चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा ज़िले से इंसानियत को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। एक 18 वर्षीय कॉलेज स्टूडेंट के साथ दो युवकों ने न केवल बलात्कार किया, बल्कि इस घिनौनी घटना का वीडियो भी बनाया और बाद में वायरल कर दिया। घटना 6 जुलाई की बताई जा रही है, जबकि इसका खुलासा अब हुआ है जब वीडियो परिजनों तक पहुंचा।
धमकाकर किया रेप, वीडियो किया वायरल
जानकारी के मुताबिक, 6 जुलाई को जब पीड़िता कॉलेज से लौट रही थी, तो रास्ते में उसे दीपक (21) और चमन (27) नाम के दो युवक सुनसान जगह पर मिल गए। दीपक ने लड़की को धमकाया और उसके साथ बलात्कार किया। चमन इस दौरान वीडियो बनाता रहा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मायके आई पल्लवी पति संग मलबे में दबी, 5 महीने पहले हुई थी शादी- पसरा मातम
परिवार तक पहुंचा वीडियो
डरी-सहमी पीड़िता ने यह बात किसी को नहीं बताई, लेकिन कुछ दिन बाद चमन ने यह वीडियो अन्य लोगों को भेज दिया, जो बाद में वायरल हो गया। वीडियो पीड़िता के परिवार तक पहुंचा तो उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच हवाई सेवाएं ठप : 142 सड़कें बंद, 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मां ने दर्ज करवाई शिकायत
घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की मां तुरंत थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के बयान ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए गए हैं और मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार, बाप-बेटे समेत 5 थे सवार, दो ने तोड़ा दम
DSP का बयान
DSP योगराज चंदेल ने पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार, धमकी और IT एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच तेज़ी से आगे बढ़ रही है।
